फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: नूरपुर के बृजराज स्वामी मंदिर में जन्माष्टमी उत्सव चार को

Mon, 31 Aug 2026 08:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
नूरपुर के ऐतिहासिक किले में स्थित श्री बृजराज स्वामी मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा। -स्र
विज्ञापन
नूरपुर (कांगड़ा)। शहर के ऐतिहासिक एवं प्राचीन किले में स्थित भगवान श्री बृजराज स्वामी मंदिर में 4 सितंबर को राज्य स्तरीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव पूरी श्रद्धा और धूमधाम से मनाया जाएगा। क्षेत्रवासियों की गहरी आस्था के केंद्र इस मंदिर में जन्माष्टमी पर्व के उपलक्ष्य पर मंदिर प्रबंधक कमेटी ने सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन

उत्सव को भव्य रूप देने के लिए पूरे मंदिर परिसर को आकर्षक लाइट्स लगाकर दुल्हन की तरह सजाया गया है। रात के समय रंग-बिरंगी रोशनियों से जगमगाता मंदिर का दृश्य अत्यंत मनमोहक लग रहा है। मंदिर प्रबंधक कमेटी के प्रधान देवेंद्र शर्मा ने बताया कि इस बड़े आयोजन को लेकर कमेटी के सभी सदस्य पिछले 15 दिनों से लगातार तैयारियों में लगे हुए हैं।
उन्होंने कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी देते हुए बताया कि 4 सितंबर को जन्माष्टमी के दिन प्रातः चार बजे भव्य प्रभात फेरी निकाली जाएगी। इसके बाद सुबह छह बजे भगवान के कपाट आम श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए जाएंगे। श्रद्धालु सुबह छह बजे से रात 10 बजे तक निरंतर मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना कर सकेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि रात 10 बजे से 12 बजे तक मंदिर के कपाट बंद रहेंगे। इसके बाद मध्यरात्रि ठीक बारह बजे जन्मोत्सव की विशेष आरती के लिए कपाट दोबारा खोले जाएंगे। महाआरती के संपन्न होने के उपरांत श्रद्धालु एक बार फिर से भगवान श्री बृजराज स्वामी के दर्शन कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें