फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: मैक्लोडगंज में जाम ने किया परेशान, वीकेंड पर पर्यटकों की संख्या बढ़ने से बढ़ीं मुश्किलें

Mon, 29 Apr 2024 01:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैक्लोडगंज। पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज में पर्यटकों और स्थानीय लोगों को जाम ने रविवार को खूब परेशान किया। वीकेंड पर पर्यटकों की संख्या बढ़ने के चलते, पर्यटन नगरी के कई स्थानों पर जाम की स्थिति भी सामने आई। पर्यटक रविवार को वापस लौट जाते हैं, ऐसे में रविवार को जाम की समस्या सबसे ज्यादा देखने को मिली। इस बार वीकेंड पर मैक्लोडगंज में 55 फीसदी आक्यूपेंसी दर्ज की गई है। साथ ही मैच के लिए जल्द क्रिकेट प्रेमियों के मैक्लोडगंज और धर्मशाला का रुख करने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन


वहीं, जिला पुलिस की ओर से इस बारे में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं, जिससे कि यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे। इसके बावजूद जब बड़ी संख्या में पर्यटक वाहन पर्यटन नगरी पहुंचते हैं तो निश्चित तौर पर जाम लगना संभावित है।


मैक्लोडगंज व्यापार मंडल के अध्यक्ष नरेंद्र पठानिया ने बताया कि धर्मशाला में बड़े आयोजनों के दौरान मैक्लोडगंज में पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होती है। आईपीएल के दौरान भी क्रिकेट प्रेमी मैच देखने के बाद मैक्लोडगंज का रुख करेंगे। आईपीएल और वनडे एक दिन का गेम है, भविष्य में धर्मशाला में टेस्ट जैसे आयोजन होने चाहिए।
विज्ञापन



होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष अश्वनी बांबा का कहना है कि मैचों के लिए पर्यटकों की संख्या ज्यादा रहने की संभावना है। मैदानी राज्यों में इन दिनों गर्मी पड़ रही है, जबकि यहां मौसम सुहावना बना हुआ है। होटल उद्यमी मैच के दौरान पर्यटकों की भीड़ उमड़ने को लेकर आशावान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें