लंबागांव (कांगड़ा)। जयसिंहपुर का बाजार शनिवार को पूर्व विधायक रविंद्र धीमान के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा यात्रा भारतीय सेना जिंदाबाद और भारत की जय के नारों से गूंज उठा। इस यात्रा में सेवानिवृत्त सैनिकों, युवाओं और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
रविंद्र धीमान ने कहा कि आज का भारत पुराना भारत नहीं रहा, यह मोदी का भारत है, जो छेड़ेगा, उसे छोड़ा नहीं जाएगा। भारत आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाए हुए है। उन्होंने पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान में 9 आतंकी ठिकानों को तबाह करने को भारत की बढ़ती सैन्य शक्ति और निर्णायक नेतृत्व का प्रतीक बताया।
धीमान ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सीजफायर के बाद स्पष्ट कर दिया है कि ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है, और अब अगर भारत पर कोई भी आतंकी हमला होता है, तो उसे युद्ध के रूप में लिया जाएगा। इस अवसर पर रिटायर कर्नल डीसी राणा, मंडल अध्यक्ष देवेंद्र राणा, जिला परिषद संजीव ठाकुर, बीडीसी चेयरमैन कुलवंत राणा, पूर्व जिला अध्यक्ष हरिदत्त शर्मा, महामंत्री राजेश सुग्गा, कैप्टन दिलेर सिंह, प्रधान अजय पठानिया, सरस्वती जरयाल, रणबीर, पूर्व मंडल अध्यक्ष विनोद शर्मा, अरुण, शिवा कटोच, धर्मेंद्र जोली सिंह, हरि दास, पंकज ठाकुर, अकुंश धीमान सहित स्थानीय लोग मौजूद रहे।