फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयसिंहपुर अस्पताल को बनाएंगे आदर्श स्वास्थ्य संस्थान : गोमा

Sat, 20 Sep 2025 06:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
लंबागांव/जयसिंहपुर (कांगड़ा)। लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देना हमारी सरकार की प्राथमिकता है। जयसिंहपुर अस्पताल आदर्श स्वास्थ्य संस्थान बनेगा। यह बात आयुष मंत्री यादविंद्र गोमा ने शुक्रवार को जयसिंहपुर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ कार्यक्रम के दौरान कही।
विज्ञापन

मंत्री ने बताया कि हाल ही में प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में 28 विधानसभा क्षेत्रों के अस्पतालों में डायलिसिस सुविधा प्रदान करने की मंजूरी दी गई है, जिसमें जयसिंहपुर अस्पताल भी शामिल है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जयसिंहपुर अस्पताल को आदर्श स्वास्थ्य संस्थान के रूप में विकसित किया जाएगा, जिसके लिए एक करोड़ रुपये की नई हाईजेक मशीनरी स्थापित की जाएगी।
जयसिंहपुर अस्पताल में अब रोजाना अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है और एक नई मशीन के लिए 30 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं। स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत करने के लिए चार नए डॉक्टरों की नियुक्ति भी की गई है, जो पहली अक्टूबर से सेवाएं देना शुरू करेंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत आयुष मंत्री ने दीप प्रज्ज्वलित करके की। खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुनीश राणा ने आयुष मंत्री को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। मंत्री ने जयसिंहपुर की वार्ड सिस्टर सुषमा समकड़िया को टोपी और शाल देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सीडीपीओ रोहित थापा, एसएमओ जयसिंहपुर वरुण सूद, डॉ. सनवीर सिंह, डॉ. मनोज और जयसिंहपुर कांग्रेस अध्यक्ष जसवंत डढवाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें