फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान शिव की माया को जानना अत्यंत कठिन : अतुल

विज्ञापन
नाग मंदिर, रक्कड़ में चल रहे ​शिव महापुराण में उप​स्थित संगत= स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
रक्कड़ (कांगड़ा)। संसार में सभी प्राणियों के लिए भगवान शिव की माया को जानना अत्यंत कठिन है। माता-पिता का पूजन कर जो उनकी परिक्रमा कर लेता है, उसे पृथ्वी की परिक्रमा करने से होने वाला फल निश्चित रूप से प्राप्त हो जाता है। यह प्रवचन श्री शिव महापुराण कथा के दूसरे दिन अतुल कृष्ण महाराज ने नाग मंदिर रक्कड़ में व्यक्त किए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जो शिव भक्ति परायण हैं, जो शिव में अनुरक्त चित वाले हैं और जो शिव का स्मरण करते हैं, वे दुख के पात्र नहीं होते। शिव महापुराण के पठन-पाठन और श्रवण से शिव भक्ति पाकर मनुष्य शीघ्र ही शिव पद को प्राप्त कर लेता है। इस दिव्य पुराण को सुनने से मनुष्य पापों से मुक्त हो जाता है। रविवार को कथा में शिवलिंग की उत्पत्ति, भस्म की महिमा, महाशिवरात्रि पर्व का महत्व एवं पंचाक्षर मंत्र के प्रभाव का प्रसंग लोगों ने अत्यंत तन्मयता से सुना।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें