फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तंबाकू मुक्त युवा अभियान को सफल बनाना सभी का नैतिक दायित्व : एडीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
कांगड़ा। तंबाकू मुक्त युवा अभियान को सफल बनाना सभी का नैतिक दायित्व है, ताकि युवा पीढ़ी को नशे जैसी बुराई से दूर रखा जा सके। यह बात एडीसी कांगड़ा विनय कुमार ने कांगड़ा में तंबाकू मुक्त युवा अभियान के शुभारंभ पर कही। उन्होंने कहा कि पंचायताें काे तंबाकू मुक्त करने का कार्य साैंपा गया है और इस अभियान के तहत जाे पंचायत या संस्था बेहतर कार्य करेगी, उन्हें जिला प्रशासन की ओर से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान तंबाकू मुक्त युवा अभियान को लेकर एडीसी विनय कुमार ने ग्रेस स्कूल ऑफ नर्सिंग कांगड़ा की छात्राओं की रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली का उद्देश्य युवाओं में तंबाकू से दूर रहने और स्वास्थ्य के लिए इसके हानिकारक परिणामों के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। सीएमओ डॉ. विवेक करोल ने सभी को तंबाकू मुक्त युवा अभियान से जुड़ी शपथ दिलाई। अभियान के दौरान स्कूल, कॉलेजों में भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जाएगा।
डॉ. विवेक करोल ने बताया कि 60 दिवसीय अभियान 9 अक्तूबर से 8 दिसंबर तक चलेगा। डॉ. करोल की ओर से सभी सरकारी संस्थानों को तंबाकू मुक्त बनाने के लिए विभिन्न स्थलों पर चेतावनी बोर्ड लगाने पर जोर दिया। जिले में तंबाकू मुक्त युवा अभियान के तहत सभी शिक्षण संस्थानों में शपथ, रैली, अन्य गतिविधियां और अन्य विभागों में जागरूकता गतिविधियां प्रतिदिन की जाएंगी। अभियान के शुभारंभ पर जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश सूद, एसडीएम कांगड़ा इशांत जसवाल, बीएमओ तियारा डॉ. विक्रम कटोच, एसएमओ डॉ. अल्पना, ग्रेस स्कूल ऑफ नर्सिंग कांगड़ा की सीनियर ट्यूटर किमी, हेमलता, अर्चना गुरंग, अमित शर्मा और राजेंद्र शर्मा सहित स्टाफ माैजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें