चौधरी फाउंडेशन व रुड़का सिंह कल्याण समिति बीते दिन राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी सुप्रीमो और सां
- फोटो : samvad
धर्मशाला। चौधरी फाउंडेशन प्रदेशाध्यक्ष रोबिन कौंडल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली में सोमवार को राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के अध्यक्ष और नागौर से सांसद हनुमान बेनीवाल से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधियों ने हिमाचल प्रदेश से जुड़े कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा की। साथ ही उन्हें राज्य में आयोजित होने वाले किसान सम्मेलन में मुख्यातिथि के रूप में शामिल होने का निमंत्रण दिया।
मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने हिमाचल प्रदेश में लंबित 93वें संवैधानिक संशोधन के प्रभावी क्रियान्वयन का मुद्दा उठाया। उनका कहना था कि संशोधन के सही तरीके से लागू न होने के कारण राज्य के ओबीसी वर्ग के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा और नौकरियों में उचित अवसर नहीं मिल पा रहे हैं।
इसके साथ ही सरकारी भर्तियों में इंटरव्यू के दौरान सामने आने वाले नॉट फाउंड सूटेबल के प्रावधान को लेकर भी चिंता जताई गई। इस दौरान विस्थापितों की दशकों पुरानी समस्या भी उठाई गई। हनुमान बेनीवाल ने कहा कि ये सभी मुद्दे गंभीर हैं और वह इन्हें संसद में मजबूती से उठाने का प्रयास करेंगे।