इंदौरा में विश्व टीबी दिवस के उपलक्ष्य पर सिविल अस्पताल से तहसील तक “टीबी हारेगा, देश जीतेगा” अ
- फोटो : samvad
इंदौरा (कांगड़ा)। विश्व टीबी दिवस के उपलक्ष्य पर सोमवार को नागरिक अस्पताल इंदौरा से तहसील कार्यालय तक जागरूकता रैली निकाली गई। टीबी हारेगा, देश जीतेगा थीम पर आधारित इस रैली का नेतृत्व बीएमओ डॉ. संदीप महान ने किया।
रैली में करीब 116 आशा हेल्थ फैसिलिटेटर और आशा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने बैनर और नारों के माध्यम से लोगों को रोग के लक्षणों और उपचार के प्रति जागरूक किया। हेल्थ एजुकेटर निर्मला कुमारी ने अपील की कि यदि किसी को दो सप्ताह से अधिक खांसी, बुखार या वजन कम होने जैसे लक्षण दिखें, तो तुरंत जांच करवाएं। एसटीएस मोनिका शर्मा ने बताया कि सरकारी अस्पतालों में टीबी का इलाज पूरी तरह निशुल्क उपलब्ध है। संवाद