-दोपहर 1 बजे से भारी वाहनों की धर्मशाला और मैक्लोडगंज में आवाजाही पर रोक
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। एचीपीसीए स्टेडियम में वीरवार को होने वाले आईपीएल मुकाबले के चलते दोपहर बाद 3 बजे से वनवे और डायवर्जन व्यवस्था लागू होगी। दोपहर 1 बजे से भारी वाहनों की धर्मशाला और मैक्लोडगंज में आवाजाही पर रोक रहेगी। इसमें निर्धारित रूट पर चलने वाली बसों और आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों को छूट दी गई है। मैच समाप्त होने के दो घंटे बाद तक यह व्यवस्था लागू रहेगी।
-वोल्वो बसों को धर्मशाला से गगल की ओर वाया सकोह मार्ग से भेजा जाएगा और दाड़ी की तरफ जाना प्रतिबंधित रहेगी। वैकल्पिक रूप से जरूरत पड़ने पर इन्हें निर्धारित स्थानों पर रोका भी जा सकेगा।
-ट्रेंड्स मॉल निकास द्वार को केवल शटल बसों के लिए आरक्षित किया है। यहां केवल दर्शकों को उतारने और चढ़ाने वाली बसों को अनुमति होगी। निर्धारित रूट पर चलने वाली बसों को रेडक्रॉस चौक धर्मशाला से एजुकेशन बोर्ड बस स्टॉप तक यात्रियों को उतारने और चढ़ाने की अनुमति नहीं होगी। टैक्सियों को यात्रियों को चीलगाड़ी रोड (वार मेमोरियल के पास) पर उतारना होगा। इसके बाद टैक्सियां डिपो बाजार होकर आगे बढ़ सकेंगी।
- पालमपुर-योल से आने वाले वाहनों को जोरावर स्टेडियम में पार्क किया जाएगा। यहां से पुलिस ग्राउंड के पालमपुर साइड एग्जिट गेट तक शटल बस सेवा उपलब्ध रहेगी।
- कांगड़ा, मटौर और गगल की ओर से आने वाले वाहनों को शीला चौक के रास्ते दाड़ी मेला ग्राउंड और अचीवर्स हब स्कूल में पार्क कराया जाएगा और यहां से पुलिस ग्राउंड तक शटल बस सेवा चलाई जाएगी।
-आईटीआई दाड़ी चौक से धौलाधार कालोनी होते हुए केवल हल्के मोटर वाहन को फुटबाल ग्राउंड पार्किंग तक जाने की अनुमति होगी। टीमों के काफिले की आवाजाही से 20 मिनट पहले इस मार्ग पर सभी वाहनों की आवाजाही बंद कर दी जाएगी। आईटीआई चौक से फुटबाल ग्राउंड तक सड़क किनारे पार्किंग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।
- मैक्लोडगंज जाने वाले वाहनों के लिए रूट गांधी चौक से बाईपास रोड-काला पुल-कैंट बाईपास रोड मार्ग से मैक्लोडगंज जाने की अनुमति रहेगी। यह व्यवस्था मैच से 5 घंटे पहले लागू होगी और मैच समाप्ति के 2 घंटे बाद तक जारी रहेगी। मैक्लोडगंज से आने वाले वाहन टेंपल रोड-किरपू मोड-लाइब्रेरी-कर्मू मोड-फव्वारा चौक मार्ग का उपयोग करेंगे।
- शहर में वाहनों के लिए पार्किंग व्यवस्था मैक्लोडगंज और धर्मशाला से आने वाले हल्के वाहनों को मिनी सचिवालय धर्मशाला पार्किंग में खड़ा किया जाएगा। कुछ वाहनों के लिए डीआईजी कार्यालय के पीछे विशेष पार्किंग आरक्षित की है, जहां वाहनों को हनुमान मंदिर और एजुकेशन बोर्ड मार्ग से डायवर्ट किया जाएगा।
- सकोह की ओर से आने वाले वाहनों को पुलिस ग्राउंड धर्मशाला में पार्क कराया जाएगा। सकोह से धर्मशाला आने वाले वाहन सराह रोड किनारे पार्क कर सकेंगे। वीआईपी और गण्यमान्य व्यक्तियों के वाहनों की पार्किंग साई ग्राउंड में होगी। केवल वीआईपी-1 और पिक एंड ड्रॉप पास वाले वाहनों को ही अनुमति मिलेगी। स्टेडियम पास और विशेष अनुमति वाले वाहन साई पार्किंग से आगे एमई-1 मार्ग तक जा सकेंगे। वीआईपी-2 पास धारकों को न्यू हिमुडा कॉम्प्लेक्स फुटबाल ग्राउंड के पास पार्किंग सुविधा मिलेगी।