फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएल-2026 : क्वालीफायर-1 के लिए धर्मशाला पहुंची आरसीबी

विज्ञापन
गगल हवाई अड्डे से बाहर आते हुए आरसीबी के ​खिलाड़ी विराट कोहली। अमर उजाला
विज्ञापन
धर्मशाला। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पहले क्वालीफायर मुकाबले के लिए रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरु (आरसीबी) की टीम रविवार को धर्मशाला पहुंच गई। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) के धर्मशाला में 26 मई को होने वाले इस महामुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन

दोपहर करीब पौने एक बजे आरसीबी का विशेष चार्टर विमान गगल एयरपोर्ट पर लैंड हुआ। अपने पसंदीदा खिलाड़ियों की एक झलक पाने के लिए एयरपोर्ट के बाहर प्रशंसकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कप्तान रजत पाटीदार, फिल साल्ट, लियाम लिविंगस्टोन, टिम डेविड, जितेश शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल, क्रुणाल पांड्या, सुयश शर्मा और जोश हेजलवुड सहित अन्य खिलाड़ी एयरपोर्ट से बाहर निकले और सीधे टीम होटल के लिए रवाना हो गए।
वहीं, टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली दोपहर करीब सवा तीन बजे अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ विशेष चार्टर विमान से पहुंचे। कोहली के आने की खबर मिलते ही प्रशंसकों का हुजूम एयरपोर्ट पर जमा हो गया। भारी सुरक्षा घेरे के बीच विराट सीधे गाड़ी में बैठकर होटल के लिए रवाना हुए। इस दौरान उन्होंने मीडिया से दूरी बनाए रखी। इसके अलावा टीम के स्टार तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार अपने परिवार के साथ दिल्ली से रेगुलर फ्लाइट के जरिए गगल हवाई अड्डे पहुंचे।
विज्ञापन

गुजरात टाइटंस ने मैदान पर बहाया पसीना
खिताब की जंग के इस बेहद महत्वपूर्ण मुकाबले के लिए गुजरात की टीम शनिवार को ही धर्मशाला पहुंच चुकी थी। रविवार को गुजरात के खिलाड़ियों ने धर्मशाला स्टेडियम में शाम छह बजे से रात नौ बजे तक फ्लड लाइट्स के बीच जमकर अभ्यास किया और अपनी रणनीतियों को धार दी। हालांकि, गुजरात के इस अभ्यास सत्र के दौरान मीडिया की एंट्री पर पूरी तरह से रोक रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें