जवाहर नवोदय विद्यालय पपरोला में चल रहे स्काउट एंड गाइडस के शिविर के दौरान स्काउट्स। विद्यालय।
बैजनाथ (कांगड़ा)। जवाहर नवोदय विद्यालय पपरोला में चल रहे स्काउट एवं गाइड शिविर का दूसरा दिन उत्साह, अनुशासन और ज्ञानवर्धक गतिविधियों से भरपूर रहा। दिन की शुरुआत प्रातःकालीन बीपी-6 व्यायाम सत्र से हुई। सुबह 9:00 बजे प्रधानाचार्य राजेश कुमार और उपप्रधानाचार्य शैलेंद्र की उपस्थिति में ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया। इसके बाद विभिन्न हाउसों का निरीक्षण किया गया जिसमें स्वच्छता, अनुशासन और विद्यार्थियों की रहने की व्यवस्था का मूल्यांकन किया गया।
सभी स्काउट्स एवं गाइड्स को मैपिंग एवं हाइकिंग की जानकारी दी गई। साथ ही वुडक्राफ्ट और विभिन्न ट्रेल संकेतों के बारे में भी अवगत करवाया गया। शिविर के दौरान रस्सियों की गांठों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण सत्र भी आयोजित किया गया। इसमें रीफ नॉट, शीट बेंड नॉट और अन्य महत्वपूर्ण गांठों को बनाना और उनका उपयोग सिखाया गया।
जवाहर नवोदय विद्यालय पपरोला में चल रहे स्काउट एंड गाइडस के शिविर के दौरान स्काउट्स। विद्यालय।