फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: लंपी रोग रोकने के लिए सघन टीकाकरण अभियान शुरू

Tue, 01 Sep 2026 01:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। पशुओं में फैलने वाले लंपी वायरस की रोकथाम के लिए पशुपालन विभाग ने जिले में सघन टीकाकरण अभियान (कैंपेन मोड) शुरू कर दिया है। पशुपालन विभाग की उपनिदेशक डॉ. सीमा गुलेरिया ने बताया कि जिले के लिए विभाग के पास कुल एक लाख 35 हजार वैक्सीन की खुराक पहुंच चुकी हैं। इनमें से अब तक करीब 15 हजार पशुओं का टीकाकरण किया जा चुका है। विभाग की विशेष टीमें फील्ड में संक्रमित पशुओं की लगातार निगरानी कर रही हैं ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।
विज्ञापन


लंपी रोग के प्रमुख लक्षण
तेज बुखार और अत्यधिक सुस्ती
त्वचा पर कठोर गांठें बनना
आंख और नाक से लगातार स्राव होना
भूख न लगना और दूध उत्पादन में भारी गिरावट

पंजाब-हरियाणा से खरीद-फरोख्त बनी संक्रमण की वजह
उपनिदेशक ने बताया कि पंजाब और हरियाणा से पशुओं की खरीद-फरोख्त के कारण प्रदेश में भी लंपी रोग का प्रसार बढ़ा है। उन्होंने कहा कि रोग के लक्षण दिखने पर पशु को तुरंत स्वस्थ पशुओं से अलग कर दें। गोशाला में कीटनाशकों का छिड़काव कर मक्खी और मच्छरों की रोकथाम सुनिश्चित करें।संक्रमण काल के दौरान अन्य राज्यों या क्षेत्रों से पशु न खरीदें और पशुओं को खुले चरागाहों में छोड़ने से बचें। किसी भी पशु में असामान्य लक्षण दिखने पर बिना देरी किए नजदीकी पशु औषधालय या विभाग से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें