फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: कूरियर सेवा प्रदाताओं के कार्यालयों और गोदामों की जांच

विज्ञापन
फोटो कैप्शन: देहरा में शनिवार को एसटीएफ और नारकोटिक डॉग स्क्वाड की टीम कूरियर सेवा केंद्र में प
विज्ञापन
धर्मशाला/नूरपुर/देहरा (कांगड़ा)। कांगड़ा जिले में शनिवार को कूरियर सेवा प्रदाताओं के कार्यालयों, गोदामों और पार्सल डिलीवरी नेटवर्क की व्यापक जांच की गई।
विज्ञापन

अभियान का उद्देश्य कूरियर सेवाओं के माध्यम से संभावित मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाना और सुरक्षा मानकों के अनुपालन को सुनिश्चित करना था। पुलिस के अनुसार स्थानीय थाना पुलिस, सीआईए और स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की टीमों ने जिले के विभिन्न कूरियर केंद्रों, हब और कार्यालयों का निरीक्षण किया।
जिन क्षेत्रों में कूरियर गोदाम नहीं थे, वहां डिलीवरी बॉय के बैग और पार्सलों की भी गहन जांच की गई। निरीक्षण के दौरान बुकिंग रजिस्टर, पार्सल रिकॉर्ड, स्टोरेज एरिया, सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली, लॉगबुक, सुरक्षा प्रमाणपत्र और ग्राहकों के केवाईसी दस्तावेजों का सत्यापन किया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने कूरियर संचालकों और डिलीवरी स्टाफ को संदिग्ध पार्सलों या गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने के निर्देश भी दिए।
पुलिस ने बताया कि अभियान के दौरान किसी भी कूरियर केंद्र, गोदाम या पार्सल से नशीले पदार्थ, साइकोट्रोपिक सामग्री अथवा अन्य संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई। पुलिस का कहना है कि नशा तस्करी पर अंकुश लगाने और कूरियर सेवाओं के दुरुपयोग को रोकने के लिए ऐसे औचक निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे।

फोटो कैप्शन: देहरा में शनिवार को एसटीएफ और नारकोटिक डॉग स्क्वाड की टीम कूरियर सेवा केंद्र में प

फोटो कैप्शन: देहरा में शनिवार को एसटीएफ और नारकोटिक डॉग स्क्वाड की टीम कूरियर सेवा केंद्र में प

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें