फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: अनियंत्रित होकर पलटा चौकर से भरा ट्रक, बड़ा हादसा टला

विज्ञापन
अप्पर कलोहा में सड़क किनारे पलटा ट्रक और दुर्घटनाग्रस्त। स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
रक्कड़ (कांगड़ा)। राष्ट्रीय राजमार्ग पर अपर कलोहा के समीप शनिवार को चौकर से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। ट्रक अंब (ऊना) से नादौन की ओर जा रहा था। हादसे के दौरान सामने से आ रही कार चालक की सूझबूझ से बड़ा दुर्घटना टल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गहरी उतराई से आ रहा ट्रक अचानक चालक के नियंत्रण से बाहर हो गया और सड़क पर पलट गया। उसी समय सामने से एक कार आ रही थी, जिसमें सवार लोग बाबा चानो सिद्ध के दर्शन कर अंब की ओर लौट रहे थे। कार चालक ने तुरंत वाहन को सड़क के किनारे मोड़ दिया, जिससे सीधी टक्कर होने से बच गई। कार में सवार तीन लोगों को मामूली चोटें आईं। उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) रक्कड़ ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। दुर्घटना के बाद कुछ समय तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। हालांकि, इस मामले में पुलिस में कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें