फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: चलवाड़ा स्कूल के जर्जर कमरों का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
इंम्पैक्ट.....
विज्ञापन

चलवाड़ा स्कूल के जर्जर कमरों का किया निरीक्षण
बीपीईओ ने विभाग को रिपोर्ट तैयार करने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
रैहन (कांगड़ा)। विधानसभा क्षेत्र जवाली के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चलवाड़ा के जर्जर कमरों का बीपीईओ (ब्लॉक प्रोजेक्ट ऑफिसर) प्रभात सिंह पाहवा ने निरीक्षण किया। यह निरीक्षण डिप्टी डायरेक्टर धर्मशाला (उच्च) के निर्देश पर किया गया। इस दौरान लोक निर्माण विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।

कुछ दिन पहले अमर उजाला ने चलवाड़ा स्कूल के कमरों में सीलन और दरारों की समस्या को सात अगस्त के अंक में ‘भवन में दरारें, छत से गिर रहा प्लास्टर, खुले आसमान के नीचे पढ़ाई’ शीर्षक से प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इस पर संज्ञान लेते हुए बीपीईओ जवाली निरीक्षण के लिए शनिवार को स्कूल पहुंचे। निरीक्षण के दौरान बीपीईओ ने पाया कि दो कमरे जर्जर हालत में हैं। इनमें सीलन और दरारें स्पष्ट दिखाई दे रही हैं। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को इन कमरों की टेक्निकल रिपोर्ट तैयार करने और मरम्मत का एस्टीमेट बनाकर एक सप्ताह के भीतर शिक्षा विभाग को सौंपने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीपीईओ प्रभात सिंह ने बताया कि लोक निर्माण विभाग से रिपोर्ट मिलने के बाद विभागीय स्तर पर अगली कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। इस मौके पर लोक निर्माण विभाग के एसडीओ राजेश कुमार और जेई मोहित राणा भी मौजूद रहे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि टेक्निकल रिपोर्ट और एस्टीमेट निर्धारित समय में शिक्षा विभाग को उपलब्ध करवा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें