फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: ज्वालाजी मंदिर परिक्रमा मार्ग का किया निरीक्षण

Sun, 05 Jul 2026 01:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
ज्वालामुखी मंदिर के परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण करते पार्षद व अधिकारी। संवाद
विज्ञापन
-धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की परियोजना पर काम तेज
विज्ञापन

-सुव्यवस्थित मार्ग से जुड़ेंगे टेढ़ा, अर्जुन नागा और अन्य मंदिर

संवाद न्यूज एजेंसी
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। शक्तिपीठ ज्वालामुखी में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रस्तावित मंदिर परिक्रमा मार्ग परियोजना पर काम तेज हो गया है। शनिवार को संबंधित विभागों के अधिकारियों ने प्रस्तावित मार्ग का निरीक्षण और सर्वेक्षण कर परियोजना के विभिन्न पहलुओं का जायजा लिया।
विधायक संजय रतन के निर्देशानुसार निरीक्षण और सर्वेक्षण किया गया। इस दौरान मार्ग के स्वरूप और परियोजना के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। प्रस्तावित परिक्रमा मार्ग के माध्यम से टेढ़ा मंदिर, अर्जुन नागा मंदिर, गायत्री मंदिर और भैरव मंदिर सहित क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक स्थलों को एक सुव्यवस्थित मार्ग से जोड़ा जाएगा। इसके निर्माण के बाद श्रद्धालु एक ही परिक्रमा मार्ग पर चलते हुए सभी प्रमुख मंदिरों के दर्शन सुगमता, सुरक्षा और सुविधा के साथ कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

परियोजना का उद्देश्य श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ज्वालामुखी को धार्मिक पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करना है। योजना के लागू होने से क्षेत्र में पर्यटकों की संख्या बढ़ने की संभावना है। ज्वालामुखी वार्ड नंबर-2 के पार्षद सोमेश कौशिक ने कहा कि यह परिक्रमा मार्ग ज्वालामुखी के धार्मिक और सांस्कृतिक विकास के लिए महत्वपूर्ण परियोजना साबित होगी। सभी प्रमुख मंदिरों को एक ही मार्ग से जोड़ने से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा मिलेगी और क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को नई गति प्राप्त होगी। उन्होंने विश्वास जताया कि इससे स्थानीय व्यापारियों, होटल व्यवसायियों, दुकानदारों और युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें