फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौरा उत्सव को मिलेगा जिला स्तरीय उत्सव का दर्जा : सुक्खू

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदौरा उत्सव को मिलेगा जिला स्तरीय उत्सव का दर्जा : सुक्खू
विज्ञापन

इंदौरा उत्सव के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया एलान
लखविंद्र बडाली, पुलिस बैंड, लोक गायकों ने दीं आकर्षक प्रस्तुतियां
मुख्यमंत्री ने एंजल ऑर्फनेज होम के विद्यार्थियों से किया संवाद
संवाद न्यूज
इंदौरा/डमटाल (कांगड़ा)। इंदौरा उत्सव को जिला स्तरीय उत्सव का दर्जा प्रदान करने की अधिसूचना शीघ्र जारी की जा रही है। यह एलान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इंदौरा में शुक्रवार को इंदौरा उत्सव-2025 के भव्य और यादगार समापन समारोह के दौरान किया। समारोह में क्षेत्र के हजारों लोगों ने भाग लिया। लोक संस्कृति, परंपरा और जन सरोकारों से जुड़े इस दो दिवसीय उत्सव का समापन मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मुख्य अतिथि के रूप में किया। समापन समारोह में पहुंचने पर मुख्यमंत्री का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। उत्सव के दौरान प्रख्यात गायक लखविंद्र वडाली, पुलिस बैंड, लोक गायकों और अन्य सांस्कृतिक दलों ने आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर उन्होंने एंजल ऑर्फनेज होम के विद्यार्थियों से संवाद भी किया।
विधायक मलेंद्र राजन ने मुख्यमंत्री का इंदौरा विधानसभा क्षेत्र में स्वागत करते हुए कहा कि इंदौरा उत्सव का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य क्षेत्र में मॉडर्न टेक्नोलॉजी को प्राथमिकता दी : सुक्खू
सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सभी संबद्ध क्षेत्रों के समावेशी विकास के माध्यम से सशक्त कर, प्रत्येक किसान की पारिवारिक आय को कम से कम 20 हजार रुपये मासिक सुनिश्चित किया जाए। हिमाचल देश का पहला और एकमात्र राज्य है जिसने प्राकृतिक खेती पद्धति से उगाए गए अनाज की खरीद पर न्यूनतम समर्थन मूल्य प्रदान किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र में मॉडर्न टेक्नोलॉजी को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। मेडिकल कॉलेज से लेकर सिविल अस्पताल तक पुरानी मशीनों को बदला जा रहा है। एमआरआई, सीटी स्कैन और एक्स-रे मशीन लगाने के लिए 3000 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। प्रदेश में रोबोटिक सर्जरी आरंभ करने से स्वास्थ्य क्षेत्र में क्रांति आई है। पांच मेडिकल कॉलेज में पहली बार तीन टेस्ला एमआरआई मशीन स्थापित की गई हैं। हिम केयर योजना का दुरुपयोग रोकने के लिए कड़े कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने कई वर्षों से लंबित पड़े राजस्व मामलों का निपटारा करने के लिए विशेष राज्यसभा अदालतों की शुरुआत की है। अभी तक इन अदालतों में रिकॉर्ड 4,63,000 मामलों का निपटारा किया जा चुका है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर कृषि मंत्री चंद्र कुमार, राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष भवानी सिंह पठानिया, प्रदेश वूल फेडरेशन के अध्यक्ष मनोज ठाकुर, एपीएमसी कांगड़ा के अध्यक्ष निशु मोंगरा, राज्य औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष विशाल चंबियाल, पूर्व मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी, पूर्व विधायक अजय महाजन, उपायुक्त हेमराज बैरवा, पुलिस अधीक्षक कुलभूषण वर्मा और कांग्रेस नेता करण पठानिया अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें