फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौरा कालेज में 16 छात्रों सहित 20 लोग संक्रमण का शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में बौद्ध भिक्षुओं के बाद अब कॉलेज छात्र-छात्राएं भी कोरोना संक्रमण की चपेट में आने शुरू हो गए हैं। वीरवार को इंदौरा कॉलेज के एक साथ 16 विद्यार्थियों समेत 20 लोग संक्रमित पाए गए हैं। सीएमओ डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने मामले की पुष्टि की है। इस कारण प्रशासन ने कॉलेज को रविवार तक बंद करने का निर्णय लिया है। अब अन्य छात्र-छात्रओं शिक्षकों के भी कोरोना टेस्ट किए जाएंगे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार इंदौरा कॉलेज में अभी तक 19 छात्र-छात्राएं कोरोना संक्रमण का शिकार हुई हैं। कॉलेज के प्रिंसिपल राज कुमार जम्वाल ने बताया कि पिछले दो-तीन दिनों में 19 विद्यार्थी पॉजिटिव पाए गए हैं। यह सभी बीकॉम के विद्यार्थी हैं। अभी तक इंदौरा कॉलेज में करीब 100 विद्यार्थियों के सैंपल लिए जा चुके हैं।
जिले में कुल 20 लोग पॉजिटिव
सीएमओ ने बताया कि एहतियातन जिले में रैंडम सैंपलिंग की जा रही है। वीरवार को 16 छात्र-छात्राओं समेत जिले में मैक्लोडगंज का युवक, शाहपुर की महिला, पालमपुर के भवारना का व्यक्ति व एक बच्चा संक्रमण की चपेट में आए हैं। वहीं अब तक जिला कांगड़ा में कोरोना संक्रमण के कुल 8604 मामले आ चुके हैं, जिसमें से 8154 लोगों ने वायरस को मात दे दी है। वहीं 241 लोगों का उपचार चल रहा है और 207 की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें