फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झुंगा देवी में 24 करोड़ से बनेगा इंडोर स्टेडियम : गोमा

Mon, 07 Sep 2026 01:54 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
जालग में छात्राओं की अंडर -19 खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ करते मंत्री गोमा। स्त्रोत : एपीआर
विज्ञापन
जालग (कांगड़ा)। लंबागांव विकास खंड की सोल बनेहड़ पंचायत स्थित झुंगा देवी में 24 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस राष्ट्रीय स्तर का इंडोर खेल स्टेडियम बनाया जाएगा। इस बहुद्देश्यीय स्टेडियम में 1000 दर्शकों के बैठने की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन

इससे ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को संवारने में बड़ी मदद मिलेगी। यह घोषणा खेल मंत्री यादविंद्र गोमा ने जालग में आयोजित छात्राओं की अंडर-19 जोनल खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर की। उन्होंने बताया कि यह महत्वाकांक्षी खेल परिसर पहले जयसिंहपुर में बनना तय हुआ था लेकिन वहां उपयुक्त भूमि न मिल पाने के कारण इसे झुंगा देवी स्थानांतरित किया गया है।
उन्होंने घोषणा की कि इस प्रतियोगिता से किसी भी छात्रा का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए होता है, तो उसे सरकार 51 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देगी। स्थानीय जन प्रतिनिधियों और स्कूल प्रबंधन की मांग पर उन्होंने जालग स्कूल के कला मंच के जीर्णोद्धार का आश्वासन दिया और अधिकारियों को तुरंत एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अगले माह मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे के दौरान क्षेत्र की प्रमुख मांगें मजबूती से रखी जाएंगी।
विज्ञापन

इस जोनल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में क्षेत्र के 25 स्कूलों की टीमें भाग ले रही हैं। उद्घाटन अवसर पर बीडीसी अध्यक्षा मीना, बीडीसी सदस्य ओपी धीमान, बीडीओ सिकंदर कुमार, स्थानीय प्रधान सपना भाटिया, जालग स्कूल के प्रधानाचार्य रजनीश कुमार अत्री सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें