फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: सकोह में 33.78 करोड़ से बनेगा इंडोर आइस स्केटिंग रिंक, सीवरेज प्लांट शुरू

Sat, 17 Oct 2026 11:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
धर्मशाला में सकोह में इंडोर आइस स्केटिंग रिंक एवं रोलर स्केटिंग रिंक का ​शिलान्यास करते हुए मुख
विज्ञापन
धर्मशाला। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिले के दौरे के दौरान दो बड़ी सौगातें दीं। उन्होंने शहर से सटे सकोह में 33.78 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इंडोर आइस स्केटिंग रिंक-कम-रोलर स्केटिंग रिंक की आधारशिला रखी।
विज्ञापन

इसके साथ ही उन्होंने धर्मशाला के लिए सकोह में 9.82 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित अत्याधुनिक सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का लोकार्पण किया। सीवरेज प्लांट शुरू होने से शहर के परिवारों को सीवरेज और सेप्टिक टैंक खाली करवाने की सुविधा मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आइस स्केटिंग रिंक का निर्माण निर्धारित समय सीमा में पूरा करने और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्रस्तावित परिसर में जिम, बिलियर्ड्स रूम और बेसमेंट में कैफे बनाया जाएगा। भूतल पर वीआईपी लाउंज होगा, जबकि ऊपरी बालकनी में 1,079 दर्शकों के बैठने की क्षमता होगी।
विज्ञापन

खुले रोलर स्केटिंग रिंक में 250 लोग बैठ सकेंगे। परिसर में 250 वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था भी प्रस्तावित है। इसके बनने से क्षेत्र में आइस और रोलर स्केटिंग के आयोजन बढ़ाने में मदद मिलेगी।
इस अवसर पर कृषि मंत्री चंद्र कुमार, ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह, आयुष मंत्री यादविंद्र गोमा, उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास बोर्ड के अध्यक्ष आरएस बाली, स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।
1000 रुपये में खाली होगा सेप्टिक टैंक
सकोह में बने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की क्षमता 60 किलोलीटर प्रतिदिन है। इसके माध्यम से सीवरेज नेटवर्क से वंचित धर्मशाला के सात वार्डों को सुविधा मिलने और करीब 7,500 परिवारों को लाभ पहुंचने की जानकारी दी गई है। जल शक्ति विभाग की सीवरेज विंग की एसडीओ सुमन भाटिया ने बताया कि नगर निगम धर्मशाला के सभी 17 वार्डों के लोग भी इस सुविधा का लाभ ले सकेंगे। इसके तहत 3,000 लीटर क्षमता वाला सेप्टिक टैंक 1,000 रुपये प्रति टैंक के हिसाब से खाली करवाया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें