फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: चकवन समीरपुर के वार्ड-1 में विद्युत चालित हैंडपंप मोटर का उद्घाटन

विज्ञापन
चकवन समीरपुर पंचायत में लोगों की समस्याएं सुनते एपीएमसी जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह मोंगरा। -जागर
विज्ञापन
कांगड़ा। विकास खंड की ग्राम पंचायत चकवन समीरपुर के वार्ड-1 के ग्रामीणों को पेयजल संकट से राहत मिली है। वार्ड में नवनिर्मित विद्युत चालित हैंडपंप मोटर का उद्घाटन एपीएमसी जिला कांगड़ा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह मोंगरा ने किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले स्थानीय ग्रामीणों ने उनसे हैंडपंप लगाने की मांग की थी। ग्रामीणों की समस्या को प्राथमिकता देते हुए उनकी मांग पूरी की गई और जल्द ही उन्हें यह सुविधा उपलब्ध करवाई गई।
उद्घाटन समारोह में ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इस दौरान मोंगरा ने कहा कि क्षेत्र का समग्र विकास और लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता है। आने वाले समय में भी विकास कार्यों को गति दी जाएगी।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने जनसभा के माध्यम से वार्ड-1 और आसपास के ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। लोगों ने पेयजल, सड़क और बिजली सहित विभिन्न मुद्दे उठाए। उन्होंने आश्वासन दिया कि जायज मांगों को चरणबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित किया जाएगा। कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधियों सहित ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें