फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: वॉलीबाल में मंडी ने संधोल को 3-2 से हराकर जीता मुकाबला

Sun, 27 Apr 2025 07:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
जालग में वॉलीबाल प्रतियोगिता के दौरान अंक जुटाने के लिए ​भिड़ती टीमें। -स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
खैरा (कांगड़ा)। उपमंडल जयसिंहपुर के जालग में दो दिवसीय शहीद मस्त राम मेमोरियल वॉलीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ सेवानिवृत्त बैंक प्रबंधक राम सिंह और सेवानिवृत्त तहसीलदार पराक्रम सिंह की विशेष उपस्थिति में हुआ।
विज्ञापन

नव चेतना युवा क्लब जालग द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश और पंजाब की प्रमुख वालीबॉल टीमें भाग ले रही हैं। क्लब के अध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि विजेता टीम को 51,000 रुपये और ट्रॉफी, जबकि उपविजेता टीम को 31,000 रुपये और ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा। शनिवार को खेले गए मुकाबलों में मंडी की टीम ने खेलो इंडिया क्लब संधोल को 3-2 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
इस अवसर पर नव चेतना युवा क्लब के प्रधान सुनील कुमार निरीक्षक रत्न चंद, सुदर्शन सिंह, रवि कुमार कुलदीप, दीप कुमार, निर्मल, अमित सहित क्लब के अन्य सदस्य और खेल प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें