फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: मई माह में पुलिस ने पकड़ी साढ़े 8 किलो चरस, 140 ग्राम चिट्टा

Fri, 06 Jun 2025 05:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
एनडीपीएस के 16 मामलों में पंजाब के 2 आरोपियों समेत 23 किए गिरफ्तार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। कांगड़ा जिले में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम लगाने के लिए पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। मई माह में पुलिस ने साढ़े 8 किलो से अधिक चरस और 140 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। साथ ही 2100 से अधिक नशीले कैप्सूल जब्त किए। पुलिस ने एनडीपीएस के 16 मामलों में 23 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो आरोपी पंजाब से हैं।
विज्ञापन

आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद इनकी संपत्तियों और आय के स्रोतों को खंगालने की प्रक्रिया भी पुलिस ने शुरू कर दी है। नशा तस्करों पर पुलिस की ओर से योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की जा रही है। इसमें पुलिस थाना स्तर पर छोटी मात्रा में नशीले पदार्थाें की तस्करी करने वाले आरोपियों की पूरी चेन तक पहुंच रही है। वहीं, इन मामलों की जांच के दौरान यह भी सामने आ रहा है कि चरस को बाहरी राज्यों में बेच कर आरोपी चिट्टा जिले में पहुंचा रहे हैं। ऐसे में चरस तस्करी करने वाले आरोपियों और इनके संपर्काें पर भी नजर रखते हुए पुलिस कार्रवाई कर रही है।एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि मई माह में एनडीपीएस के 16 मामले दर्ज किए गए हैं। आरोपियों की संपत्तियों की जांच भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें