जवाली (कांगड़ा)। खेल मैदान जवाली में डोबा प्रीमियर लीग-3 क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ समाजसेवी दिनेश निखिल ने किया। धमेटा और नूरपुर की टीमों के बीच पहला मैच हुआ। इसमें धमेटा ने जीत हासिल की।
मुख्यातिथि ने सिक्का उछालकर टॉस किया, जिसमें धमेटा टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित पांच ओवर में 74 रन बनाए, जबकि नूरपुर की टीम मात्र 18 रन बनाकर आउट हो गई। आयोजक अजय जम्वाल ने कहा कि इस प्रतियोगिता में 50 टीमें भाग लेंगी। मुख्यातिथि ने युवाओं को नशे से दूर रहकर खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। वहीं, उन्होंने आयोजकों को 5100 रुपये की राशि देकर प्रोत्साहित किया। संवाद