बैठक: कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार धर्मशाला में दोपहर 12 : 30 बजे बैठक करेंगे।
समीक्षा: विधायक केवल सिंह पठानिया पूर्वाह्न 11 बजे शाहपुर में विकासात्मक योजनाओं की समीक्षा करेंगे। इस दौरान वह लोगों की समस्याएं भी सुनेंगे।
शिविर: टीबी मुक्त अभियान के तहत स्वास्थ्य खंड महाकाल के तहत भट्टू में सुबह साढ़े नौ बजे से चिकित्सा शिविर आयोजित किया जाएगा। इसमें मौके पर ही पोर्टेबल मशीन से एक्सरे किए जाएंगे।
समापन: रक्कड़ कॉलेज में चल रहे एनएसएस के सात दिवसीय शिविर का समापन दोपहर बाद दो बजे होगा।
संगोष्ठी: गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहादत वर्षगांठ पर केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला में पूर्वाह्न 11 बजे से संगोष्ठी होगी। इसमें विभिन्न शिक्षाविद और शोधार्थी अपने विचार रखेंगे।
अस्पताल ड्यूटी कांगड़ा
नागरिक अस्पताल कांगड़ा में मंगलवार को डॉ. अल्पना (एसएमओ), डॉ. सुजाया (चर्म रोग), डॉ. सचिता (ईएनटी), डॉ. नरेंद्र (ऑर्थो), डॉ. मीनाक्षी (गायनी), डॉ. शैलजा (एमओ), डॉ. पायल (एमओ), डॉ. नेहा (नेत्र रोग), डॉ. भारती (दंत विभाग), डॉ. संतोष (दंत विभाग) और डॉ. डेजी (दंत विभाग) अपनी सेवाएं देंगे।