1. निरीक्षण: युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के निदेशक नूरपुर में खेल परिसर का दोपहर साढ़े बारह बजे निरीक्षण करेंगे।
2. बैठक: पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन खंड नगरोटा सूरियां की बैठक पूर्वाह्न 11 बजे खंड प्रधान गुरदेव भारती की अध्यक्षता में लोक निर्माण विभाग के विश्रामगृह में होगी।
3. शिविर: टीबी मुक्त अभियान के तहत सुबह साढ़े नौ बजे से भवारना के नौरा काॅलेज और पंचायत में स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा।
4. टेस्ट: दैहण मेला ग्राउंड में दोपहिया और चौपहिया वाहनों के ड्राइविंग टेस्ट सुबह 10 बजे से शुरू होंगे।
5. सुनवाई : सुलह विधानसभा क्षेत्र के विधायक विपिन सिंह परमार ननाओं में सुबह 10 बजे से लोगों की समस्याएं सुनेंगे।
काम की बात
सड़क बंद : देहरा उपमंडल के अंतर्गत कदरेटी पुल से पीर बिंदली सड़क के मरम्मत कार्य के चलते यह मार्ग 26 नवंबर तक हर प्रकार के यातायात के लिए पूर्ण रूप से बंद रहेगा। इस दौरान गाड़ियों की आवाजाही के लिए वाया बस्सा-जरपाल बलदोआ-हारचक्कियां-लंज और सपेल-करलू-परगोर-हारचक्कियां-लंज मार्गों का इस्तेमाल किया जाएगा।
सड़क बंद: लोक निर्माण विभाग उपमंडल कोटला की ओर से दुराना-सिरमणी-सिहुनी सड़क निर्माण कार्य के चलते पांच दिसंबर तक सड़क को वाहनों के आवागमन के लिए बंद किया गया है। निर्माण कार्य के दौरान वाहनों की आवाजाही के लिए वैकल्पिक मार्ग रानीताल-32 मील कोटला सड़क और पधर-बासा-जोल-घटनालू सड़क रहेगा।