फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: सिटी में आज

विज्ञापन
विज्ञापन
महापुराण कथा : बंडी के घरथेड़ में श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के पांचवें दिन कथा वाचक संवत कुमार दास दोपहर 1:00 बजे से 4:00 बजे तक कथा सुनाएंगे।
विज्ञापन


रैली: टीबी मुक्त अभियान के तहत सुबह साढ़े 10 बजे रैली निकाली जाएगी। इस रैली को जिलाधीश कांगड़ा हरी झंडी दिखाएंगे।

बैठक: हिमालयन गद्दी यूनियन के पदाधिकारियों की सुबह साढ़े 11 बजे धर्मशाला में बैठक होगी।

शिविर: टीबी मुक्त अभियान के तहत इंदौरा के पराल में सुबह साढ़े नौ बजे से चिकित्सा शिविर आयोजित होगा। इसमें मौके पर ही लोगों के एक्सरे किए जाएंगे।

प्रतियोगिता: सिंथेटिक ट्रैक धर्मशाला में अंडर-14 और अंडर-16 महिला वर्ग की टैलेंट हंट प्रतियोगिता सुबह साढ़े 10 बजे से शुरू होगी।

कार्यक्रम: धर्मगुरु दलाईलामा सुबह नौ बजे तिब्बतेन स्कूल एल्युमनी में हिस्सा लेंगे।


काम की बात

बिजली बंद: विद्युत उपमंडल बैजनाथ के अंतर्गत बिजली के आवश्यक मरम्मत का कार्य 17 नवंबर को सुबह 9:30 बजे से लेकर कार्य समाप्ति तक किया जाएगा। इसके लते बैजनाथ, तारापुरी, गणेश बाजार, पंडोल रोड और आशापुरी आदि में बिजली बाधित रहेगी। यह जानकारी सहायक अभियंता रवि धीमान ने दी।
विज्ञापन


सड़क बंद: देहरा उपमंडल के तहत सुनेत से बस्सी सड़क के मरम्मत कार्य के चलते आठ दिसंबर तक सड़क हर प्रकार के यातायात के लिए पूर्ण रूप से बंद रहेगी। इस दौरान गाड़ियों की आवाजाही के लिए लंबी पुखर से घयोरी तथा देही पुखर से बाल्स पुखर मार्गों का इस्तेमाल किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें