1. शिविर : टीबी रोग जांच शिविर के तहत स्वास्थ्य खंड गोपालपुर के नचेर बंदला में टीबी जांच शिविर का आयोजन सुबह 10 बजे से होगा। इस दौरान मौके पर ही पोर्टेबल एक्सरे मशीन से लोगाें की जांच की जाएगी।
2. काउंसलिंग : सरकारी और निजी डाइट संस्थानों में डीएलएड की रिक्त सीटें भरने के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया बोर्ड मुख्यालय में सुबह 10 बजे से शुरू होगी।
3. चुनाव : स्वर्णकार संघ धर्मशाला के चुनाव सुबह 7:30 बजे होटल धौलाधार में होंगे।
4. अधिवेशन : ढलियारा कॉलेज का अभिभावक-शिक्षक संघ (पीटीए) का वार्षिक अधिवेशन दोपहर एक बजे आयोजित होगा।
5. गठन: चंद्रधर गुलेरी राजकीय महाविद्यालय हरिपुर में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली अभिभावक-शिक्षक संघ की बैठक पूर्वाह्न 11 बजे प्राचार्य कक्ष में होगी। इसमें पीटीए का गठन किया जाएगा।
काम की बात
अस्पताल ड्यूटी: अस्पताल कांगड़ा में डॉ. अल्पना, डॉ. अमरीक, डॉ. नेहा, डॉ. मीनाक्षी, डॉ. अंकुश, डॉ. महिमा आदि अपनी सेवाएं देंगे। इसके अतिरिक्त दंत विभाग में डॉ. संताेष, डॉ. भारती और डॉ. डेजी अपनी सेवाएं देंगे।
पासिंग: मारंडा के पास देहण मेला ग्राउंड में सुबह 10 बजे से नए और पुराने वाहनों की पासिंग होगी।