फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: सिटी में आज

विज्ञापन
विज्ञापन
बैठक : नगरोटा बगवां में सुबह दस बजे भाजपा मंडल की बैठक का आयोजन किया जाएगा। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे।
विज्ञापन


शिविर : ज्वालामुखी में संस्था आरोहणम फाउंडेशन की ओर से आनंद पैलेस, दरंग रोड पर सुबह दस बजे से रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।

शिविर : टीबी मुक्त अभियान के तहत बालकरूपी में सुबह 10 बजे से टीबी जांच शिविर लगाया जाएगा।

शिविर : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैरा में सुबह 10 बजे आयुष्मान आरोग्य शिविर का आयोजन किया जाएगा।
शिविर में मेडिसिन विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी सेवाएं देंगे।

भागवत कथा: कंदरोड़ी में चल रहे नौ दिवसीय संकीर्तन एवं भगवान रहस्य कथा के आठवें दिन कथावाचक नदिया बिहारी दास भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का व्याख्यान पूर्वाह्न 11 बजे से करेंगे।

काम की बात

बिजली बंद : कोहाला फीडर के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र अंब, डोली, बरोआ, पठियार, फकलोह, बस्ती कोहाला, बड़ोल, अधे दी हट्टी सहित आसपास के क्षेत्रों में सुबह 10 से शाम पांच बजे तक बिजली बंद रहेगी।
विज्ञापन


बिजली बंद : 11 केवी दरकाटा फीडर और 11 केवी खैरियां फीडर के अंतर्गत आने वाले गांव सीरां दा भरो, बगलामुखी मंदिर, गढ़, मधीनी, बरोटा, बंजा दा बोडू, खैरियां, अमलेहड़, अमलोह, बौंगता, पंसाल, सेहड़ा, पोढ़ आदि गांवों की विद्युत आपूर्ति सुबह 10 बजे से सायं कार्य समाप्ति तक बिजली बाधित रहेगी।
विज्ञापन


अस्पताल ड्यूटी कांगड़ा
नागरिक अस्पताल कांगड़ा में बुधवार को डॉ. सचिता (ईएनटी), डॉ. अमरीक (एमओ), डॉ. पायल (एमओ), डॉ. अरुण (बाल रोग), डॉ. शैलजा (एमओ), डॉ. गोपा (सर्जन), नेहा (नेत्र रोग) डॉ. भारती (दंत विभाग), डॉ. संतोष (दंत विभाग) और डॉ. डेजी (दंत विभाग) अपनी सेवाएं देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें