कथा: ज्वालामुखी के धनोट में श्रीराम कथा के 8वें दिन पंडित लखनपाल शर्मा पूर्वाह्न 11 बजे से प्रवचन करेंगे।
कथा : तहसील ज्वालामुखी के अंतर्गत गांव गगड़ूही स्थित शिव शक्ति मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन दोपहर 12 बजे से किया जाएगा।
शिविर : टीबी मुक्त अभियान के तहत ज्वालामुखी के धनोट में सुबह साढ़ नाै बजे से चिकित्सा शिविर शुरू होगा।
समारेाह : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शाहुपर में सुबह दस बजे वार्षिक समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसमें विधायक केवल पठानिया मेधावियों को सम्मानित करेंगे।
शिलान्यास: जयसिंहपुर हलके के शिवनगर में आयुष एवं युवा खेल मंत्री यादविंद्र सिंह गोमा जल शक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता कार्यालय का शिलान्यास पूर्वाह्न 11 बजे करेंगे।
काम की बात
सड़क बंद रहेगी
जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने मोटर वाहन अधिनियम 1988 में प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए अधिसूचना जारी की है कि देहरा उपमंडल के तहत चौमुखा से बंगाणा रोड के मरम्मत कार्य के चलते 23 दिसंबर 2025 से 21 जनवरी 2026 तक यह मार्ग हर प्रकार के यातायात के लिए पूर्ण रूप से बंद रहेगा। इस दौरान आवाजाही के लिए निहारी से खैरियों खड्ड रोड, शांतला से रक्कड़ रोड, शांतला से बुधर वाया साई मार्ग और तुतरू से कलोहा सड़क का उपयोग किया जा सकता है
बिजली बंद रहेगी
विद्युत उपमंडल ज्वाली के अधीन आवश्यक मरम्मत के कारण 24 दिसंबर को भरमाड़, शिववोथान, टैंव , रिड़ी और काली मिट्टी में विद्युत आपूर्ति सुबह 9 बजे से लेकर शाम कार्य खत्म होने बंद रहेगी