कथा: रैत में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन दोपहर दो से पांच बजे तक कथावाचक पंडित बदरी प्रसाद शास्त्री कथा की अमृतवर्षा करेंगे।
प्रतियोगिता: पीएमश्री राजकीय आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल देहरा में अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन सुबह नौ बजे से मुकाबले शुरू होंगे।
स्वास्थ्य शिविर: स्वास्थ्य ब्लॉक गोपालपुर के बिंद्रावन के कालीबाड़ी मंदिर में टीबी जांच शिविर का सुबह नौ बजे शुरू आयोजन किया जाएगा।
सम्मेलन- खनियारा में तिब्बत नीति संस्थान की ओर से सुबह दस बजे सातवें युवा भारतीय विद्वानों का तिब्बती अध्ययन सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।
बैठक: जवाली विधानसभा के तहत कोटला, जवाली तथा नगरोटा सूरियां के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक सुबह 11 बजे जवाली में होगी। इसमें कृषि मंत्री विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
काम की बात
बिजली बंद रहेगी
विद्युत उपमंडल मारंडा के अंतर्गत आने वाले 33/11 के बी दरंग सब स्टेशन की मरम्मत के चलते परौर, पनापर बल्लाह, बल्ला, घरौथली, दरंग, 61 मील, धोरण, घनेटा, महादेव पधरलाहड, रडूं पीरा झरेट, चंबी चिरन्न भंगाली में सुबह 9 बजे से कार्य समाप्ति तक बिजली बंद रहेगी।
दाड़ी फीडर के तहत विद्युत लाइनों के रखरखाव के तहत आठ अक्तूबर को दोपहर 12 से शाम 5 बजे या कार्य समाप्ति तक आईटीआई, लोअर बड़ोल, धौलाधार काॅलोनी, आईएएसडीपी काॅलोनी, कमांड कंट्रोल सेंटर और साथ लगते क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।