शिविर-जिला कारागार धर्मशाला में सुबह दस बजे से टीबी जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा।
बैठक: स्कूल शिक्षा बोर्ड में कर्मचारी यूनियन की बैठक दोपहर एक बजे बोर्ड परिसर में प्रधान सुनील शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी।
कथा : सरस्वती गार्डन सनौरा (सलांगड़ी) में श्रीमद्भागवत कथा सुबह 10 बजे शुरू होगी। इस दौरान पंडित शिव कुमार कथा का वर्णन करेंगे।
श्रीमद्भावगत कथा: शीतला महादेव मंदिर टीका वणी योल में कथा व्यास अच्युतानंद शास्त्री दोपहर 1:30 बजे श्रीमद्भावगत कथा में प्रवचन देंगे।
काम की बात
बंद रहेगी सड़क
जिला दण्डाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने कहा कि लोक निर्माण विभाग उपमंडल डाडासीबा की ओर से चनौर-टियामल सड़क की अपग्रेडेशन का कार्य किया जा रहा है। इसलिए मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 115 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए सड़क को सभी प्रकार के वाहनों के लिए नौ अक्तूबर तक बंद रखने की अनुमति प्रदान की गई है। इस अवधि में यातायात को वैकल्पिक मार्ग से संचालित किया जाएगा। वाहन चालक इस अवधि के दौरान आरा चैक से जौरबर रोड होते हुए कानोल-धौंता-स्वाना चंबी मार्ग का उपयोग कर सकते हैं।
अस्पताल ड्यूटी
नागरिक अस्पताल कांगड़ा में डॉ. अल्पना, डॉ. सुजाया, डॉ. अंकुश, डॉ. काजल, डॉ. अमरीक और डॉ. नेहा अपनी सेवाएं देंगे। इसके अतिरिक्त दंत विभाग में डॉ. भारती, डॉ. डेजी और डॉ. संतोष अपनी सेवाएं देंगे।