फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: सिटी में आज

विज्ञापन
विज्ञापन
आज खास
विज्ञापन

-
प्रार्थना सभा: मैक्लोडगंज के मुख्य बौद्ध मंदिर में तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा की लंबी आयु के लिए प्रार्थना सभा सुबह नौ बजे आयोजित की जाएगी। इसमें दलाईलामा भी उपस्थित रहेंगे।

शिविर- धर्मशाला के सकोह स्थित द्वितीय रिजर्व वाहिनी में टीबी जांच शिविर का आयोजन सुबह 10 बजे किया जाएगा। इसमें लोगों के पोर्टेबल एक्सरे मशीन से एक्सरे भी किए जाएंगे।
विज्ञापन


कथा : पुराना कांगड़ा के वार्ड नंबर तीन में कथावाचक अतुल कृष्ण महाराज श्रीमद्भागवत कथा दोपहर तीन से सायं छह बजे तक करेंगे।

वन महोत्सव: विधायक कमलेश ठाकुर देहरा के घेड़ मानगढ़ में वन महोत्सव कार्यक्रम में दोपहर 12 बजे शिरकत करेंगी। इस दौरान लोगों की समस्याएं भी सुनेंगी।

शिविर: संकल्प महिला सशक्तीकरण केंद्र कांगड़ा की ओर से भवारना में पूर्वाह्न 11 बजे जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।



बिजली बंद
खनियारा फीडर के तहत बिजली बंद
सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल, सिद्धपुर संतोष कुमार ने बताया कि 10 सितंबर को सुबह साढ़े नौ से शाम पांच बजे तक विद्युत लाइनों की मरम्मत के लिए खनियारा फीडर के तहत आने वाले थात्रि, तरापड़ा, झियोल, पटोला, ठेहर आदि क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

ज्वालामुखी नं-2 फीडर से जुड़े बोहन, ज्वालामुखी बस स्टैंड, ओएनजीसी, पीडब्ल्यूडी व आसपास के क्षेत्रों के उपभोक्ताओं की सुबह नौ से शाम पांच बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन


ओपीडी
नागरिक अस्पताल कांगड़ा में बुधवार को डॉ. अल्पना, डॉ. सुजाया, डॉ. काजल, डॉ. अंकुश, डॉ. गाेपा और डॉ. महिमा सेवाएं देंगे। इसके अतिरिक्त दंत विभाग में डॉ. संतोष, डॉ. डेजी डॉ. भारती अपनी सेवाएं देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें