फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: सनौरा में रुकवाया पैच वर्क, आश्वासन के बाद शांत हुए युवा

विज्ञापन
गगल के सनौरा चौक में एनएचएआई की ओर से रात के समय किए जा रहे पैच वर्क को रोकने के दौरान युवा।
विज्ञापन
गगल (कांगड़ा)। वीवीआईपी मूवमेंट को लेकर एयरपोर्ट से लेकर गगल चौक तक एनएचएआई की ओर से सोमवार देर शाम सड़क पर हुए गड्ढों को भरने के लिए पैच वर्क शुरू किया गया। पैच वर्क की भनक लगते ही स्थानीय युवक मौके पर पहुंच गए और इस काम को रुकवा दिया। मौके पर पहुंचे जोगिंद्र सिंह, विशाल, अभिषेक, अभय और शगुन सहित अन्य युवाओं ने कहा कि वीवीआईपी और वीआईपी मूवमेंट के दौरान सड़क पर हुए गड्ढों को भरने की याद संबंधित विभागों को जल्द आ जाती है, जबकि आम जनता इन समस्याओं से रोज परेशान होती है, तब इसकी सुध नहीं ली जाती है। एयरपोर्ट से लेकर मटौर तक सड़क की हालत काफी दयनीय हो चुकी है। सड़क पर गड्ढों की भरमार है। इससे पहले विभाग को सड़क की मरम्मत की याद नहीं आई लेकिन वीवीआईपी मूवमेंट को देखते हुए इनका पैच वर्क शुरू कर दिया गया। यह पैच वर्क भी केवल गगल चौक तक किया जा रहा है, जो सही नहीं है। वहीं, मौके पर मौजूद एनएचएआई के टेक्निकल इंजीनियर रोहित ठाकुर ने बताया कि इस सड़क का मरम्मत कार्य किया जाना है, लेकिन बरसात में कार्य को शुरू नहीं किया जा रहा है। उन्होंने युवाओं को आश्वासन दिया कि मटौर तक पैच वर्क कर सड़क की दशा को सुधारा जाएगा। आश्वासन के बाद मौके पर मौजूद युवा शांत हुए। इस दौरान मौके पर स्थानीय पुलिस थाना के कर्मी भी पहुंचे थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें