फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: सिटी में आज

विज्ञापन
विज्ञापन
1. शिविर : स्वास्थ्य विभाग की ओर से क्षय रोग को लेकर चलाए गए अभियान के तहत स्वास्थ्य खंड ज्वालमुखी के कुंडीहार में सुबह 10 बजे से चिकित्सा शिविर शुरू होगा। इसमें पोर्टेबल एक्सरे मशीन से मौके पर मरीजों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन


2. काउंसलिंग : निजी और सरकारी संस्थानों में डीएलएड की सीटें भरने के लिए हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड मुख्यालय में काउंसलिंग सुबह 10 बजे से शुरू होगी।

3. श्रीमद्भागवत कथा : गौरी शंकर महादेव मंदिर अक्षैणा (ननाओं) में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन दोपहर दो बजे से होगा। इस दौरान संत अभ्यानंद जी महाराज कथा के माध्यम से अमृतवर्षा करेंगे।
विज्ञापन


4. शिव महापुराण : बाडू दा वन मां कामाख्या मंदिर में शिव महापुराण के तीसरे दिन दोपहर एक बजे से प्रवचन शुरू होंगे। यह जानकारी मंदिर आचार्य पंडित दयानंद शर्मा ने दी।

5: बैठक : कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में पूर्वाह्न 11 बजे आयोजित होने वाली बैठक की अध्यक्षता कृषि मंत्री चंद्र कुमार करेंगे।

काम की बात

सड़क बंद
लोक निर्माण विभाग के उपमंडल रैहन के तहत देहरी के निकट खेर-कुतकाना सड़क निर्माण कार्य के चलते आठ अगस्त तक बंद रहेगी। इस दौरान वाहन चालक और राहगीर देहरी से डसौली-हरनोटा सड़क का वैकल्पिक मार्ग का उपयोग कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें