फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: सिटी में आज

Mon, 26 Oct 2026 06:41 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
दौड़ : आशापुरी यूथ क्लब की ओर से जयसिंहपुर के ऐतिहासिक मैदान में सुबह 8 बजे से एंटी चिट्टा दौड़ करवाई जाएगी।
विज्ञापन

शिविर
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बढलठोर में चल रहे एनएसएस शिविर के तहत दैनिक गतिविधियां सुबह 10 बजे से शुरू होंगी।
बैठक
भाजपा के संगठनात्मक जिला पालमपुर की बैठक सुबह 10 बजे पालमपुर में होगी। इसमें प्रदेश सह प्रभारी दर्शना सिंह विशेष रूप से शामिल रहेंगी।
धर्मशाला में वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान के तहत दोपहर बाद 3 बजे कांग्रेस की बैठक होगी, जिसकी अध्यक्षता सांसद हरीश चंद्र मीणा करेंगे।
धार्मिक
महायज्ञ : थुरल खास पंचायत के गांव भनाड़ में स्थित राधाकृष्ण मंदिर में सुबह 9 बजे से पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ होगा।
शोभायात्रा : महर्षि वाल्मीकि जयंती पर योल में दोपहर 12 बजे से शोभायात्रा निकाली जाएगी।
कथा : परागपुर के हार बाग पुली भजनाथ गांव में श्रीमद्भागवत कथा दोपहर बाद 3 बजे शुरू होगी। इसमें कथाव्यास पंडित सुमित शास्त्री कथा सुनाएंगे।
काम की बात
बिजली बंद : विद्युत उपमंडल खुंडिया के अंतर्गत डोला फीडर में रखरखाव एवं मरम्मत कार्य के चलते गांव सिल्ह, लाहड़ू, देहरू, लगड़ू, तली, डोला, जमूला, बंसी, दोदरू, तेलकर, गहल, किहरी, जयारा, रोहल, हरदीपुर और कुलजलाहर व आसपास सुबह 9 से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।
विज्ञापन

विद्युत उपमंडल चड़ी में 11 केवी फीडर के रखरखाव एवं मरम्मत चलते विभिन्न गांवों चमियारा, पलोथा सुखूघाट, सैल और लांगा इत्यादि की विद्युत आपूर्ति सुबह 9 से सायं 5 बजे तक बाधित रहेगी।
विज्ञापन

संचालन : धर्मशाला रोप-वे का मरम्मत कार्य पूरा हो गया है। सुबह 9 बजे से रोपवे का संचालन दोबारा शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें