फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: सिटी में आज

विज्ञापन
विज्ञापन
बैठक
विज्ञापन

जिला स्तरीय विकास कार्य समीक्षा समिति की बैठक दोपहर बाद तीन बजे डीआरडीए सभागार धर्मशाला में डीसी कांगड़ा की अध्यक्षता में होगी।
- श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर न्यास की बजट बैठक पूर्वाह्न 11 बजे एसडीएम धर्मशाला एवं सहायक मंदिर आयुक्त मोहित रत्न की अध्यक्षता में होगी। इसमें वर्ष 2025 के आय-व्यय का ब्योरा पेश करने के अलावा चालू वित्त वर्ष का बजट पारित किया जाएगा।
बाल मेला
- जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान धर्मशाला में सुबह 10:30 बजे बाल मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें जिलेभर के विद्यार्थियों की विभिन्न प्रतियोगिताएं होंगी।
विज्ञापन


शिविर
- स्वास्थ्य खंड नगरोटा सूरियां सोलधा और नियागल में सुबह 10 बजे से टीबी जांच शिविर शुरू होगा। इसमें पोर्टेबल एक्सरे मशीन से लोगों के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी।

साक्षात्कार
- टेरियर सिक्योरिटी सर्विसेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में पुरुष उम्मीदवारों के सिक्योरिटी गार्ड पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय बडोह में सुबह 10 बजे से साक्षात्कार शुरू होंगे।


काम की बात....
- विद्युत बोर्ड उपमंडल बड़ोह के तहत बूसल फीडर के अंतर्गत तारों के उचित रखरखाव के कारण विभिन्न गांवों की विद्युत आपूर्ति 16 से 22 जनवरी तक बाधित रहेगी। इसमें 16 जनवरी को बडोह, सिपन पट, कंजलेहड, भटेहड, खरट, 17 जनवरी को धीमान बस्ती, गंदयाडु, बुसल, सलाह जंदराह, 18 जनवरी को सलाह जंदराह, ललेहड, खरट और 20 व 22 जनवरी को सलाह जंदराह, ललेहड गांवों की सुबह 10 बजे से लेकर कार्य समाप्ति तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

- विद्युत उपमंडल नूरपुर के अंतर्गत शुक्रवार को 11 केवी एग्रो फीडर, 11 केवी कोटला फीडर और 11 केवी नूरपुर फीडर के तहत बिजली की लाइन के स्थानांतरण के चलते गांव जाच्छ, बौड़, भुगनाडा, जसूर बाजार, बलदून, खैरियां, टानण, नागनी, कलेरा, बाघनी, भडवार, कोट पलाहडी, टीका नगरोटा, हाथी धार, नूरपुर, खुशीनगर, मिंझग्रां, चिन्वा, गेहीं लगोड में विद्युत आपूर्ति सुबह नौ बजे से कार्य समाप्ति तक बाधित रहेगी।
विज्ञापन


अस्पताल ड्यूटी कांगड़ा....
- नागरिक अस्पताल कांगड़ा में शुक्रवार को डॉ. अल्पना (एसएमओ), डॉ. सुजाया (चर्म रोग), डॉ. सचिता (ईएनटी), डॉ. अमरीक (एमओ), डॉ. अरुण (बाल रोग), डॉ. गोपा (सर्जन), डाॅ. मीनाक्षी (गायनी), डॉ. शैलजा (एमओ) और दंत विभाग में डॉ. संतोष, डॉ. डेजी, डॉ. भारती अपनी सेवाएं देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें