फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: सिटी में आज

विज्ञापन
विज्ञापन
साक्षात्कार
विज्ञापन

टेरियर सिक्योरिटी सर्विसेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में पुरुष उम्मीदवारों के सिक्योरिटी गार्ड के 200 पद भरने के लिए पूर्वाह्न 11 बजे से उप रोजगार कार्यालय कस्बा कोटला में साक्षात्कार लिए जाएंगे।
नगरोटा बगवां के तहत उथड़ा ग्रां और रसेहड़ में सुबह 10 बजे से टीबी जांच शिविर लगाया जाएगा। इस दौरान लोगों की पोर्टेबल एक्स रे मशीन से टीबी की जांच की जाएगी।
विज्ञापन


बैठक
लंबागांव के सोल बनेहड़ और अपर लंबागांव पंचायत की ग्राम सभा की बैठक पूर्वाह्न 11 बजे पंचायत मुख्यालयों में होगी।


सांस्कृतिक संध्या
नगर परिषद मैदान कांगड़ा में पहली सांस्कृतिक संध्या में कलाकार सुनंदा शर्मा और कुमार साहिल रात आठ बजे अपनी प्रस्तुति देंगे।

शिलान्यास
शाहपुर में शहीद स्मारक का शिलान्यास लघु सचिवालय के पीछे उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया पूर्वाह्न 11 बजे करेंगे। इस दौरान सेना दिवस के कार्यक्रम को लेकर अधिकारियों से बैठक भी करेंगे।


काम की बात

अस्पताल ड्यूटी कांगड़ा
नागरिक अस्पताल कांगड़ा में वीरवार को डॉ. अल्पना (एसएमओ), डॉ. सुजाया (चर्म रोग), डॉ. सचिता (ईएनटी), डॉ. अमरीक (एमओ), डॉ. अरुण (बाल रोग), डॉ. नेहा (नेत्र रोग), डॉ. शैलजा (एमओ), डॉ. संतोष (दंत विभाग), डॉ. डेजी (दंत विभाग) और डॉ. भारती (दंत विभाग) अपनी सेवाएं देंगे।
विज्ञापन


बिजली बंद
विद्युत उपमंडल शाहपुर के अंतर्गत संदीप सोलर पावर प्रोजेक्ट के टेपिंग कार्य के चलते 11 केवी कोटला फीडर के तहत विभिन्न गावों में सुबह नौ से शाम पांच बजे तक अथवा कार्य समाप्ति तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इसमें राख, भरनौली, भनियार, जलाडी, निचली छतरी व साथ लगते गांव हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें