1. डीसी कार्यालय के सभागार में सुबह 10:30 बजे से जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित होगा। इस दौरान राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ममता कुमारी महिलाओं की समस्याएं सुनेंगी।
2. जिला कल्याण समिति की बैठक पूर्वाह्न 11:00 बजे डीआरडीए के सभागार में होगी।
साक्षात्कार
आईटीआई नगरोटा-बगवां स्थित सेराथाना परिसर में दी यूनाइटेड ग्रुप, चंडीगढ़ की ओर से सुबह 10 बजे से परिसर साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। इसमें मेकेनिकल ट्रेडस में आईटीआई पास कर चुके 18 से 30 वर्ष आयु के युवक भाग ले सकते हैं।
प्रतियोगिता
बैजनाथ कॉलेज में विधायक किशोरी लाल सुबह 10:30 बजे अंतर कॉलेज खो-खो प्रतियोगिता 2025 का शुभारंभ करेंगे।
कथा
1. अध्वाणी पंचायत के पंजयाड़ा गांव में श्रीराम कथा के दूसरे दिन पूर्वाह्न 11:00 बजे कथावाचक पंडित लखनपाल शर्मा प्रवचन देंगे।
2. नागणपट्ट में शिव महापुराण कथा के पांचवें दिन कथावाचक हरि दोपहर 1:00 बजे से भक्तों को शिव कथा सुनाएंगे।
काम की बात
अस्पताल सेवाएं
नागरिक अस्पताल कांगड़ा में आज डॉ. अल्पना (एसएमओ), डॉ. सुजाया (चर्म रोग), डॉ. नरेंद्र (ऑर्थो), डॉ. अरुण (बाल रोग), डॉ. मीनाक्षी (गायनी), डॉ. अमरीक (एमओ), डॉ. सचिता (ईएनटी), डॉ. शैलजा, डॉ. गोपा (सर्जन) और डॉ. डेजी (दंत विभाग) अपनी सेवाएं देंगे।
बिजली बंद
विद्युत उपमंडल हरिपुर के अंतर्गत 11 केवी बिलासपुर फीडर के उचित रखरखाव का कार्य किया जाएगा। इसके चलते हरिपुर सूखा तालाब, बिलासपुर, रेलवे स्टेशन गुलेर, जलख, धार धंगड़ इत्यादि गांवों में सुबह 10:00 से लेकर शाम कार्य समाप्ति तक बिजली बंद रहेगी।