फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपसी मतभेद भुला सभी को होना होगा एकजुट : भगवती

Mon, 08 Dec 2025 07:41 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
पालमपुर में हिंदू सम्मेलन में मौजूद लोग। -स्रोत :जागरूक पाठक
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। पालमपुर में रविवार को आयोजित हिंदू सम्मेलन में मुख्यवक्ता भगवती प्रसाद ने देश के सामने आने वाली चुनौतियों के समाधान के लिए संपूर्ण समाज को संगठित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि देश बहुत विशाल है और कोई एक संगठन इसमें स्थायी परिवर्तन नहीं नहीं ला सकता।
विज्ञापन

भगवती प्रसाद ने स्पष्ट कहा कि इसके लिए सभी को मतभेद भुलाकर, एकजुट होकर काम करना होगा। उन्होंने सज्जन शक्ति की सक्रियता और सहयोग को आवश्यक बताते हुए मातृभूमि को पुनः विश्वगुरु बनाने के लिए आज पुरुषार्थ करने का आह्वान किया।
भगवती प्रसाद ने देवभूमि हिमाचल की दो प्रमुख चुनौतियों पर ध्यान केंद्रित किया। उन्होंने कहा कि नशे के बढ़ते प्रकोप से युवा पीढ़ी को बचाने के लिए सामाजिक दायित्व के अंतर्गत सामूहिक प्रयास करने होंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि देवभूमि की देव संस्कृति के लिए धर्मांतरण एक बड़ी समस्या है और इसका सामना समूचे समाज को एकजुटता से करना होगा।
विज्ञापन

उन्होंने नागरिक कर्तव्य बोध पर चर्चा करते हुए कहा कि हर हालत में संविधान, नियम, कानून और अनुशासन का पालन करना जरूरी है। वक्ता अभिषेक ने कहा कि भौतिकतावादी जीवन के प्रभाव से सृष्टि का पर्यावरणीय संतुलन बिगड़ गया है, जिसे ठीक करने के लिए जनसहभागिता बढ़ाकर पर्यावरण के बारे में जागृति और सक्रियता लाने की आवश्यकता है। शीला महाजन ने भारतीय संस्कृति में कुटुम्ब के विशेष महत्व पर जोर दिया। समारोह की अध्यक्षता सुर्दशन वासुदेवा व कुलदीप गौतम ने की।

निचला सकोह में हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन
धर्मशाला। हिन्दू सम्मेलन समिति निचला सकोह की ओर से रविवार को शिव मंदिर परिसर में हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। पौष मास के तृतीया कृष्ण पक्ष को हुए इस कार्यक्रम में स्थानीय क्षेत्र की लगभग 450 से अधिक महिलाएं, पुरुष एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का आरंभ सुबह दस बजे हवन, भजन एवं कीर्तन के साथ हुआ। नगर प्रचारक विंकेन ने भारतीय संस्कृति, हिंदुत्व एवं हिंदू जीवन पद्धति के मूल्यों का समाज में संरक्षण व प्रसार आवश्यक बताया। उन्होंने युवा वर्ग को अपनी संस्कृति और धर्म के लिए बलिदान हुए महापुरुषों के जीवन चरित्र को जीवन में उतारने का आह्वान किया। साथ ही वर्तमान सामाजिक चुनौतियां एवं समाधान तथा महिलाओं की भूमिका पर एकता ने अपने विचार रखे।

जीवन में पांच परिवर्तन लाने के लिए किया प्रेरित
राजा का तालाब (कांगड़ा)। श्री अद्वैत स्वरूप संन्यास आश्रम सत्गुरु नगर भरमाड़ में रविवार को हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया।स्वाभरमाड़मी राघवानंद पूरी महाराज की अध्यक्षता में आयोजित इस सम्मेलन में मुख्य वक्ता अरविंद कुमार ने भारतीय संस्कृति को अपनाते हुए पारिवारिक जीवन में पांच परिवर्तन लाने के लिए प्रेरित किया। इन परिवर्तनों में कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता, नागरिक कर्तव्य और स्वदेशी उत्पाद एवं स्व का बोध शामिल हैं। इस मौके पर भजन कीर्तन और भंडारे का भी आयोजन किया गया।
पूर्व मंत्री रविंद्र रवि ने हिंदू एकता पर दिया जोर
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। उपमंडल के मंगलीगुगा सिल्ह में रविवार को आयोजित हिंदू सम्मेलन में पूर्व मंत्री रविंद्र सिंह रवि ने कार्यकर्ताओं के साथ भाग लिया और हिंदू समाज की एकता व जागरूकता पर विशेष जोर दिया। सम्मेलन में रामलीला क्लब की महिलाओं ने भजन-कीर्तन प्रस्तुत किए। पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य समाज को अपनी संस्कृति और धर्म के प्रति जागरूक करना है। इस दौरान वक्ताओं ने धर्म परिवर्तन जैसी गतिविधियों का कड़ा विरोध किया।
नूरपुर में 25 दिसंबर को होगा विराट हिंदू सम्मेलन
नूरपुर (कांगड़ा)। सनातन हिंदू सम्मेलन समिति की बैठक नूरपुर में हुई। इसमें 25 दिसंबर को चौगान मैदान में होने वाले विराट हिंदू सम्मेलन की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में आयोजन समिति का गठन किया गया। इसमें विकास को संयोजक, अनीश और नीति को सह-संयोजक की जिम्मेदारी दी। इसके अलावा प्रवेश को सचिव, सुधीर को कोषाध्यक्ष, सचित व ईशान प्रचार सचिव बनाए गए। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघ-चालक अशोक कुमार ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। संयोजक विकास ने बताया कि श्री राम मंदिर ट्रस्ट अयोध्या ने 1001 धर्म ध्वजा नूरपुर शहर में आवंटन के लिए भेंट की है, जो सम्मेलन के दौरान शहर वासियों को वितरित की जाएंगी। लोगों को आमंत्रित करने के लिए घर-घर जाकर निमंत्रण पत्र भेंट किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें