शिविर : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जालग में एनएसएस के साप्ताहिक शिविर का शुभारंभ सुबह 9:00 बजे होगा।
रैली
अमेरिकन एनजीओ की ओर से दोपहर बाद 3:00 बजे ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता रैली का आयोजन धर्मशाला पेट्रोल पंप से यात्री निवास तक किया जाएगा। इस दौरान राहगीरों को ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूक किया जाएगा।
राइड:
श्री सत्य साईं सेवा संगठन हिमाचल प्रदेश एवं फिट इंडिया मूवमेंट के संयुक्त तत्वावधान में श्री सत्य साईं यूनिटी रन एंड राइड का आयोजन प्रगति मैदान पालमपुर में सुबह नौ बजे किया जा रहा है।
धार्मिक चर्चा: कोटला के सामुदायिक भवन में दोपहर 1:30 बजे से 4:30 बजे तक वृंदावन से आए आशकरण श्री हरिवंश का चरित्र व्याख्यान व वृंदावन धाम की महिमा पर चर्चा करेंगे।
कथा: राधा कृष्ण मंदिर वासा में कथावाचक जया कुमारी दोपहर बाद 4:00 से शाम 7:00 बजे तक शिव महापुराण कथा सुनाएंगी।
कथा: सुनहेत में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन कथाव्यास पंडित सुमित शास्त्री गिरीराज महाराज का प्रसंग सुनाएंगे।
काम की बात
31 अक्तूबर से पहले करे लंबित बिजली बिलों का भुगतान
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत परिषद लिमिटेड उपमंडल सिद्धपुर के सहायक अभियंता संतोष कुमार ने कहा कि जिनके बिजली के बिल लंबित पड़े हुए हैं वे 31 अक्तूबर से पहले अपने बिलों का भुगतान कर दें अन्यथा विभागीय आदेशानुसार बिजली के बिल का भुगतान न करने पर उपभोक्ताओं का विद्युत कनेक्शन काट दिया जाएगा।
सड़क बंद
पंचरुखी के नाहलना से गदियाडा तक सड़क की टायरिंग व मरम्मत कार्य के चलते यह सड़क मार्ग यातायात के लिए 27 अक्तूबर से 26 नंवबर तक बंद रहेगा। विभाग के एसडीओ आनंद कटोच ने बताया कि इस दौरान वाहन चालक वैकल्पिक रास्ते का उपयोग करें।