फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: मूंडी स्कूल में एनएसएस शिविर हुआ शुरू

विज्ञापन
मूंडी स्कूल में एनएसएस ​शिविर के शुभारंभ पर स्वयंसेवी मुख्याति​थि के साथ। स्रोत: संस्थान
विज्ञापन
थुरल (कांगड़ा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मुंडी में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ हुआ। इस दौरान रिटायर्ड हवलदार विजय सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य बलवंत राणा, कार्यक्रम अधिकारी अरुण कुमार, रंजू, एसएमसी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, एसएमसी सदस्य और शिक्षकगण उपस्थित रहे। आगामी सात दिन तक स्वयंसेवी, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य जागरूकता और सामाजिक सेवा से जुड़ी विविध गतिविधियों में भाग लेंगे। कार्यक्रम अधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि शिविर में 25 स्वयंसेवी भाग ले रहे हैं। इसके अलावा विशेष शिविर के लिए खजूरनु गांव को चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें