इंजीनियरिंग कॉलेज नगरोटा बगवां में फ्रेशर्स पार्टी में प्रस्तुति पेश करते छात्र। फोटो कॉलेज।
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में बुधवार को सत्र 2025 -26 में प्रवेश पाने वाले प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए फ्रेशर्स-डे का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन, सरस्वती वंदना और निदेशक प्रो. डॉ. दीपक बंसल के संबोधन से हुआ। निदेशक ने प्रथम वर्ष के सभी विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत और लगन से अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर वरिष्ठ विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर नए विद्यार्थियों का कॉलेज में स्वागत किया। संवाद