- हिमाचल प्रदेश पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन खंड बड़ोह की त्रैमासिक बैठक दोपहर 12 बजे राधा-कृष्ण संस्थान बड़ोह में प्रदेश अध्यक्ष सुरेश ठाकुर की अध्यक्षता में होगी।
शिविर:
- स्वास्थ्य खंड तियारा के अंतर्गत बीरता में सुबह 10 बजे से टीबी जांच शिविर शुरू होगा। इसमें पोर्टेबल एक्सरे मशीन से लोगों में टीबी रोग की जांच की जाएगी।
- बस स्टैंड नूरपुर में सुबह 10 बजे से हिमाचल पथ परिवहन निगम की ओर से पात्र लोगों के हिमकार्ड बनाने के लिए शिविर का आयोजन किया जाएगा।
काउंसलिंग:
- हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड में सुबह 10 बजे से डीएलएड की रिक्त सीटों के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होगी।
भंडारा :
- गरली गांव के ऐतिहासिक हनुमान मंदिर में सुबह 10 बजे पूजा-अर्चना के बाद दोपहर 12 बजे से भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
काम की बात...
- विद्युत उपमंडल धर्मशाला नंबर-2 के अंतर्गत 11 केवी मंदल फीडर के क्षेत्रों पासू, अपर ढ़गवार, अपर मनेड़ और साथ लगते क्षेत्रों में शुक्रवार को सुबह 9 बजे से कार्य समाप्ति तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
- विद्युत उपमंडल नूरपुर के के अंतर्गत 11 केवी नूरपुर फीडर के सामान्य रखरखाव के चलते नूरपुर, बौड, खुशीनगर, मिंझग्रां, चिनवां, गहीं लगोड़ इत्यादी इलाकों की विद्युत आपूर्ति शुक्रवार सुबह 9 बजे से कार्य समाप्ति तक बाधित रहेगी।
- नेशनल हाइवे के कार्य में परौर में पेड़ों की कटाई के कारण शुक्रवार को परौर बल्लाह, खड़ौठ, घरथोली,पनापर हार, दरंग, धोरण, घनेटा,रझुं, पीरा, गगल, झरेट, जगियां, लाहट ठाकरां, खतीन के साथ लगते गांवों की बिजली सुबह 9 बजे से कार्य समाप्ति तक बंद रहेगी।
- रैहन उपमंडल के अंमर्गत रैहन से भटोली वाया चमराल सड़क के मरम्मत कार्य के चलते चार मार्च 2026 तक हर प्रकार के यातायात के लिए अस्थायी रूप से बंद रहेगा। इस दौरान गाड़ियों की आवाजाही के लिए रैहन वाया मिंटा से भटोली रोड और एमटीएन रोड से लरहून खास रोड उपयोग किया जा सकता है।