बैठक: - विकास एवं चेतना मंच की बैठक ज्वालामुखी में पूर्वाह्न 11 बजे विधायक संयज रत्न की अध्यक्षता में होगी। -
प्रदर्शनी: - कांगड़ा कला संग्रहालय धर्मशाला में सुबह 10 बजे से जिला स्तरीय फिलाटेली प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। इसमें स्कूली बच्चों को डाक टिकटों की जानकारी दी जाएगी।
धार्मिक :- रैत में दोपहर बाद दो से शाम पांच बजे तक पंडित बद्री प्रसाद शास्त्री श्रीमद्भागवत कथा वाचन करेंगे।
समापन: आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला परागपुर में चल रही स्कूल प्रतियोगिता का समापन दोपहर बाद दो बजे होगा।
शुभारंभ : - लंबागांव के कुंज्जेश्वर महादेव मंदिर के प्रांगण में सुबह 10 बजे सूबेदार मेजर मुंशी राम राणा मेमोरियल वाॅलीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ होगा।
काम की बात:
- विद्युत उपमंडल नूरपुर के 11 केवी कुट्टा फीडर का मरम्मत कार्य 11 अक्तूबर को किए जाने के कारण कुट्टा, वरंडा, धार, समरेल, नागनी, कंडवाल, पक्का टियाला, नड़ाई और सन्धा क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति सुबह 10 बजे से कार्य समाप्ति तक बाधित रहेगी।