फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: सिटी में आज

विज्ञापन
विज्ञापन
शिविर : स्वास्थ्य खंड थुरल के तहत सुबह 10 बजे से जगरूपनगर में टीबी जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान पोर्टेबल एक्सरे मशीन से लोगों की टीबी जांच की जाएगी।
विज्ञापन


शिविर : हिमाचल इलेक्ट्रो होम्योपैथिक चिकित्सक एसोसिएशन और अरोग्य भारती के तत्वावधान में सुबह 10 बजे से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन भट्टू-समूला स्थित अरोग्य इलेक्ट्रो होम्योपैथी हेल्थ केयर सेंटर की ओर से गणपति मॉल में किया जाएगा।

बैठक : एलीट ग्रुप नगरोटा सूरियां की बैठक पूर्वाह्न 11 बजे लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह में होगी। बैठक की अध्यक्षता संयोजक पीसी विश्वकर्मा करेंगे।

बैठक : शाहपुर के विधायक सुबह आठ बजे झुलार में उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ सेंटर ऑफ एक्सीलेंस को लेकर बैठक करेंगे।
कल से 21 फरवरी तक बंद रहेगी गोपालपुर-गुजरेहड़ा सड़क

ट्रायल : एचआरटीसी की ओर से शनिवार को नगरोटा बगवां डिपो के तहत नई इलेक्ट्रिक बस का ट्रायल अधिकारियों और चालकों की ओर से किया जाएगा।

कथा : दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से बजरेड़-कुठार गांव में चल रही भगवान शिव कथा का शनिवार दोपहर एक से 4 बजे तक दूसरे दिन कथा प्रवचन स्वामी हरिशानंद करेंगे।
विज्ञापन


काम की बात...

ओपीडी : नागरिक अस्पताल कांगड़ा में शनिवार को डॉ. अल्पना (एसएमओ), डॉ. मीनाक्षी (गायनी), डॉ. पायल (एमओ), डॉ. नेहा (नेत्र रोग), डॉ. शैलजा (एमओ), डॉ. अरुण (बाल रोग), डॉ. भारती, डॉ. संतोष और डॉ. डेजी (दंत विभाग) अपनी सेवाएं देंगे।

बिजली बंद : विद्युत उपमंडल नंंबर-2 धर्मशाला के तहत विद्युत लाइनों के सामान्य रखरखाव के चलते 11 केवी फीडर के तहत पासू, भटेहड़, पंतेहड़, शीला चैक, शीला और आसपास लगते क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली बंद रहेगी।

विद्युत उपमंडल गनोह ः 11 केवी गंगथ फीडर के तहत क्षेत्रों कमनाला, जसूर, सुतराहड़, मच्छी भवन, अधार, पंजाहड़ा, गनोह, तलाड़ा, गुरियाल, गारन, सुखार गांवों की विद्युत आपूर्ति पूर्वाह्न 11 बजे से लेकर कार्य समाप्ति तक बाधित रहेगी।

सड़क बंद : गोपालपुर से गुजरेड़ा तक सड़क पर कंकरीट का कार्य किया जाएगा। इसके यह सड़क 21 फरवरी तक वाहनों की आवाजाही के लिए बंद रहेगी। इस दौरान वाहन चालक वाया गोपालपुर चिड़ियाघर सड़क का इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें