कन्या विद्यालय नगरोटा बगवां में डिजिटल बाल एवं किशोर लाइब्रेरी के उद्घाटन पश्चात लाइब्रेरी का अ
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नगरोटा बगवां में विधायक आरएस बाली ने नवनिर्मित डिजिटल बाल एवं किशोर लाइब्रेरी का उद्घाटन किया। साथ ही विद्यालय के फेयरवेल समारोह में शिरकत करके छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि नगरोटा बगवां विस क्षेत्र सहित समस्त हिमाचल के स्कूलों में बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जा रहा है, जिससे विद्यार्थियों को शिक्षा की बेहतर सुविधाएं मिल सकें। बाली ने शिक्षकों को बच्चों की खूबियों का आकलन कर पढ़ाई के तरीके में रचनात्मक बदलाव करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय में पुस्तकालय खुलने से अब यहां बेटियों को और बेहतर सुविधा मिलेगी और पढ़ाई के साथ परीक्षाओं की तैयारी करने का और मौका मिलेगा। उन्होंने विद्यालय के लिए 10 कंप्यूटर और 20 टेबलेट देने की घोषणा की। इस मौके पर छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान मुस्कान मिस स्माइली, रितु मिस ब्यूटीफुल और दिव्या को मिस फेयरवेल चुना और इन्हें मुख्यातिथि ने बैज पहनाकर सम्मानित किया। संवाद