- बैठक : भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल सुबह साढ़े नौ बजे धर्मशाला में बैठक करेंगे। पूर्वाह्न 11 बजे देहरा पार्टी कार्यालय में पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ के प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
- बैठक : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पूर्वाह्न 11 बजे बाबा बड़ोह मंडल की बैठक में भाग लेंगे। इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
- बैठक : शाहपुर में हिंदू सम्मेलन का आयोजन पूर्वाह्न 11 बजे किया जाएगा। इसमें संयोजक हंस राज, सह संयोजक बलवंत सिंह सहित अन्य मौजूद रहेंगे।
- बैठक : जिला पेंशनर्स संघ की बैठक दौलतपुर में ब्लॉक अध्यक्ष सरदार पुरुषोत्तम सिंह धन्ना की अध्यक्षता में पूर्वाह्न 11 बजे से की जाएगी। बैठक में पेंशनर्स से ज्वलंत मुद्दों, अधिकारों की रक्षा, लंबित मांगों और भविष्य की रणनीति पर चर्चा की जाएगी।
- एल्युमिनि मीट : डीएवी कॉलेज कांगड़ा में ओल्ड स्टूडेंट्स एसोसिएशन की पहली एल्युमिनी मीट कॉलेज के सभागार में पूर्वाह्न 11 बजे आयोजित की जाएगी।
- निरीक्षण : लोक सभा सांसद अनुराग ठाकुर देहरा में केंद्रीय विश्वविद्यालय के निर्माण कार्य का सुबह नौ बजे निरीक्षण करेंगे।
- शिविर : लंज कॉलेज में एनएसएस शिविर के दूसरे दिन पूर्वाह्न 11 बजे से स्वयंसेवी आसपास के क्षेत्रों की सफाई करेंगे।
- शिविर : श्री सत्य साईं सेवा संगठन जिला कांगड़ा की ओर से सुबह साढ़े नौ बजे से मतेहड़ (नौरा) में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा।
काम की बात...
सड़क बंद : लोक निर्माण विभाग हरिपुर उपमंडल के तहत दरकाटा से बणे दी हट्टी मार्ग पर सीमेंट कंक्रीट का कार्य किया जाएगा। इसके चलते यह मार्ग 12 फरवरी तक आंशिक रूप से बंद रहेगा। इस दौरान वाहन चालक एनएच-303 शिमला-मटौर, एनएच-503 देहरा-बनखंडी और बनखंडी से पाईसा वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें।
ओपीडी : सिविल अस्पताल कांगड़ा के आपातकालीन वार्ड में डॉ. अरुण अपनी चिकित्सा सेवाएं देंगे। पूरा दिन वे अस्पताल आने वाले मरीजों की जांच करेंगे।