फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: सिटी में आज

विज्ञापन
विज्ञापन
सम्मेलन : लंबागांव खंड की तलवाड़ पंचायत के बजरंगबली मंदिर में पूर्वाह्न 11 बजे हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर दोपहर बाद भंडारा भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन


सम्मेलन : विराट हिंदू सम्मेलन खंड कोटला का कार्यक्रम सामुदायिक भवन कोटला में होगा। इसमें मुख्यातिथि श्रद्धेय स्वामी वेद प्रकाश होंगे। सुबह 10 बजे शोभायात्रा और साढ़े दस बजे भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा।

प्रतियोगिता : यूथ क्लब ढसोली के सौजन्य से अंडर-19 वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन सुबह 10 बजे से किया जाएगा। प्रतियोगिता ओवर हेड टैंक ढसोली के खेल मैदान में होगी।
विज्ञापन


सांस्कृतिक संध्या : बाग टीका ईच्छी में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन शाम 6:30 बजे किया जाएगा। इस दौरान हिमाचली कलाकार इशांत भारद्वाज और मोहित गर्ग सहित कई कलाकार प्रस्तुतियां देंगे।

चौकी : श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ पर दाड़ी मेला ग्राउंड में दोपहर बाद तीन बजे से माता की चौकी और श्रीराम वंदना का आयोजन किया जाएगा। शाम छह बजे से भंडारा शुरू होगा।

काम की बात...

ओपीडी : सिविल अस्पताल कांगड़ा के आपातकालीन वार्ड में डॉ. गोपा अपनी सेवाएं देंगे। दिनभर वह अस्पताल में आने वाले मरीजों की जांच करेंगे।

बिजली बंद : 11 केवी लंबागांव फीडर के जरूरी रखरखाव एवं मरम्मत कार्य के चलते लोअर लंबागांव, अपर लंबागांव, बागकु्ल्जा, जलेट, नाहलना, धुपक्यारा, कुटहाण में सुबह 9 बजे से शाम कार्य समाप्ति तक बिजली की सप्लाई बंद रहेगी।

बिजली बंद : उपमंडल-1 कांगड़ा के अंतर्गत 11 केवी फीडर के तहत पेड़ों की टहनियों की कटाई के चलते बीरता, गर्ग काॅलोनी, तारा मंदिर, फोर्टिस, बालाजी अस्पताल, इंडस्ट्रियल एरिया, न्यू बस स्टैंड, पॉलिटेक्निक, जमानाबाद रोड, काॅलेज रोड, जयंती विहार, छोटी हलेड़, गुप्त गंगा रोड, वाल्मिकी मोहल्ला, सांगरिया सराय, सब्जी मंडी, बिग बाजार, सिविल अस्पताल कांगड़ा की बिजली सुबह दस से सांय पांच बजे तक बाधित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें