शिविर : स्वास्थ्य खंड नूरपुर के तहत आईटीआई नूरपुर में सुबह 10 बजे से टीबी जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान पोर्टेबल एक्सरे मशीन से लोगों की जांच की जाएगी।
कथा: ज्वालामुखी के धनोट में श्रीराम कथा के चौथे दिन पंडित लखनपाल शर्मा पूर्वाह्न 11 बजे से प्रवचन करेंगे।
कथा : तहसील ज्वालामुखी के अंतर्गत गांव गगडूही स्थित शिव शक्ति मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन दोपहर 12 बजे से किया जाएगा।
कथा : जवाली के टियुकरी गांव में राधा-कृष्ण मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में दोपहर बाद तीन बजे कथा वाचक रघुनंदन सारस्वत कथा सुनाएंगे।
स्थापना दिवस : एसएसबी सपड़ी में पूर्वाह्न 11 बजे से एसएसबी का 60वां स्थापना दिवस मनाया जाएगा। इस दौरान मुख्यातिथि के रूप में गृह मंत्री अमित शाह मौजूद रहेंगे।
समारोह : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दरीणी का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह पूर्वाह्न 11 बजे शुरू होगा। इस अवसर पर विधायक केवल सिंह पठानिया मेधावियों को सम्मानित करेंगे।
काम की बात...
ओपीडी : नागरिक अस्पताल कांगड़ा में शनिवार को डॉ. अल्पना (एसएमओ), डॉ. सचिता (ईएनटी), डॉ. मीनाक्षी (गायनी), डॉ. नेहा (नेत्र रोग), डॉ. गोपा (सर्जन), डॉ. अरुण सोनी (बाल रोग), डॉ. अमरीक (एमओ), डॉ. शैलजा (एमओ), डॉ. डेजी (दंत विभाग) और डॉ. संतोष (दंत विभाग) अपनी सेवाएं देंगे।